PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

ट्रंप के टैरिफ एक्शन के बाद Share Market में निवेशकों के 5 मिनट में डूबे करोड़ों रूपये,

indian-market-stunned-trumps-tariff-action-investors-suffered-loss-of-rs-5-lakh-crore-5-minutes

.

PTB Business न्यूज़ मुंबई : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के नए टैरिफ घोषणा के बाद भारतीय शेयर बाजार में भारी उथल-पुथल मची हुई है। सप्ताह के पहले कारोबारी दिन सेंसेक्स और निफ्टी में भारी गिरावट दर्ज की गई है। सेंसेक्स 700 अंक से अधिक लुढ़क गया है, जबकि निफ्टी में भी भारी गिरावट देखने को मिली है। अमेरिका ने कनाडा और मैक्सिको से आने वाले सामानों पर 25% और

.

.

चीन से आने वाले सामानों पर 10% का टैरिफ लगाने का फैसला किया है। ट्रंप का यह फैसला वैश्विक व्यापार युद्ध की आशंकाओं को बढ़ा रहा है। ट्रंप के इस फैसले का भारतीय शेयर बाजार पर गहरा असर पड़ा है। सेंसेक्स आज 77,063.94 पर खुला था, लेकिन दिन में यह 76,756.09 के न्यूनतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, निफ्टी 23,319.35 अंक पर खुला था और दिन में यह 23,222 तक लुढ़क गया।

.

.

सुबह 10.35 बजे तक निफ्टी 201.05 अंक की गिरावट के साथ 23,281.10 पर और सेंसेक्स 579 अंक की गिरावट के साथ 76,926.57 पर ट्रेड कर रहा था। इस गिरावट से निवेशकों के करोड़ों रुपये का नुकसान हुआ है। निवेशकों के 5 लाख करोड़ रुपये महज 5 मिनट में साफ हो गए। जियोजीत फाइनेंशियल से जुड़े विजयकुमार का कहना है कि ट्रंप का यह फैसला मैक्सिको और कनाडा से गैरकानूनी तरीके से पलायन करवाने के लिए लिया गया है।

.

.

उन्होंने यह भी कहा कि ट्रंप अन्य देशों के खिलाफ भी इस तरह का हथियार अपना सकते हैं। चीन पर 10% का टैरिफ लगाने से भी वैश्विक व्यापार पर असर पड़ सकता है। भारत और अमेरिका के बीच व्यापार घाटा काफी अधिक है। ऐसे में आशंका जताई जा रही है कि ट्रंप भारत पर भी टैरिफ लगा सकते हैं। इससे भारतीय अर्थव्यवस्था पर नकारात्मक प्रभाव पड़ सकता है।