PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

प्रेमचंद मारकंडा एस डी कालेज फॉर वुमन,जालंधर के हिन्दी विभाग ने करवाया राष्ट्रीय वैबिनार,

hindi-department-of-premchand-markanda-sd-college-for-women-jalandhar-organized-a-national-webinar

.

PTB News “शिक्षा” : पी सी एम एस डी कालेज फॉर वुमन, जालंधर के हिन्दी विभाग द्वारा राष्ट्रीय वैबिनार का आयोजन किया गया जिसके संसाधन व्यक्ति के रूप में डॉ. पान सिंह आमन्त्रित थे। डॉ. पान सिंह हिंदी विभाग ,हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय, शिमला के पूर्व अध्यक्ष रह चुके हैं। उनके वक्तव्य का विषय “हिंदी साहित्य का वैश्विक परिदृश्य “था।

.

.

डॉ. पान सिंह ने हिन्दी का महत्त्व बताते हुए विद्यार्थियों को समझाया कि हिंदी भाषा के माध्यम से रोज़गार प्राप्त करके वह अपने भविष्य का निर्माण कर सकते है। डॉ. पान सिंह ने बताया कि हिंदी सिर्फ राष्ट्रीय स्तर पर नहीं पढ़ाई जा रही बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर वैश्विक रूप धारण कर रही है और विदेशों में हिंदी को भी सम्मानित स्थान प्राप्त है ।

.

.

डॉ . पान सिंह ने अपने सम्बोधन में हिंदी को वैश्विक स्तर पर अंग्रेजी भाषा से ज्यादा बोली जाने वाली भाषा कहा है । रोज़गार प्राप्त करने के लिए इस क्षेत्र में अनेक अवसर प्राप्त हो सकते हैं जैसे अध्यापन,,बैंकिंग,समाचार पत्र, साहित्य लेखन,मीडिया इत्यादि

.

.

अंत में, डॉ. श्रीमती नीना मित्तल ने संसाधन व्यक्ति और प्रतिभागियों को धन्यवाद दिया। अध्यक्ष श्री नरेश बुधिया जी,वरिष्ठ उपाध्यक्ष श्री विनोद दादा जी, प्रबंधन समिति के अन्य गणमान्य सदस्य एवं प्राचार्य प्रो.(डॉ.) पूजा पराशर ने वेबिनार के सफल आयोजन के लिए हिन्दी विभाग को बधाई दी।

.

.