.
.
PTB Big Breaking News firojpur stirred by inputs ofinput about terrorists hidden-in forests and extensive search operation Punjab
पुलिस व सुरक्षाबलों ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन, (पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ फिरोजपुर : फ़िरोज़पुर जिले के पाकिस्तान सीमा से सटे ममदोट इलाके में आतंकियों के आबादी वाले हिस्से व जंगलों में छिपे हाेने के इनपुट मिले हैं / इसके बाद पुलिस और सुरक्षा बलाें ने गांवों साथ-साथ जंगली इलाके में भी व्यापक तलाशी अभियान शुरू कर दिया है / सर्च अभियान में बम निरोधक दस्ता अौर डॉग स्कावयड को भी शामिल किया गया है। पूरे क्षेत्र की नाकेबंदी कर दी गई है /
.
.
बता दें कि ममदोट क्षेत्र के गांव बस्ती गुलाब सिंह वाला में आंतकियों के छिपे होने की सूचना मिलने के बाद पिछले दो दिन से गांव में तलाशी अभियान चलाया जा रहा था / बताया जाता है कि बृहस्पतिवार को आतंकियों के जंगली क्षेत्र व उसके आसपास के किसी गांव में छिपे होने का इनपुट मिला / इसके बाद व्यापक सर्च अॉपरेशन शुरू किया गया /
.
.
पुलिस और अर्द्ध सैनिक बलों के जवानों ने पूरे ममदोट क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया / पुलिस को इनपुट मिला की कई आतंकी ममदोट क्षेत्र के जंगलों में छिपे हैं / इसके बाद सरहदी गांवों व जंगलों में व्यापक तलाशी अभियान शुरू किया गया / तलाशी अभियान में पुलिस व सुरक्षा जवानों के साथ बम निरोधक दस्ता और डॉग स्कावयड भी शामिल हैं / इस तलाशी अभियान के बारे में पुलिस का कोई भी अधिकारी कुछ बाेलने को तैयार नहीं है /
.
.
इसके साथ ही क्षेत्र डेढ़ दर्जन से अधिक पुलिस नाके लगाए गए हैं / नाकों की निगरानी स्वयं एसएसपी प्रीतम सिंह कर रहे हैं / ममदोट की ओर आने-जाने वाले सभी रास्तों पर पुलिस ने नाके लगाए रखे हैं / इन रास्तों से गुजरने वाले सभी वाहनों और लोगों की गहन जांच की जा रही है /
.
WhatsApp और telegram पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9815505203 / 9592825203 और telegram नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर पर अपना नाम और शहर लिखकर भेजें /
फेसबुक पर हमसे जुड़ने के लिए www.facebook.com/ptbnewsonline/
PTB Big Breaking News firojpur stirred by inputs ofinput about terrorists hidden-in forests and extensive search operation Punjab




































