PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

शॉपिंग मॉल में लगी भीषण आग, 50 लोगों की हुई दर्दनाक मौत, कई लोग हुए जख्मी,

massive-fire-in-iraq-shopping-mall-50-people-died-on-the-spot-many-injured

.

PTB Sad न्यूज़ इराक : पूर्वी इराक के अल-कुट शहर के एक हाइपरमार्केट में भीषण आग लगने की घटना सामने आई है। इस हादसे में 50 लोगों की मौत हो गई। सोशल मीडिया पर इमारत पर आग लगने की घटना का वीडियो वायरल हो गया। वीडियो में देखा जा सकता है कि अल-कुट शहर में एक पांच मंजिला इमारत में रात में आग लग गई और दूर-दूर तक लपटें दिखाई दे रही हैं।

.

.

हालांकि, फायर ब्रिगेड लगातार आग पर काबू पाने की कोशिश में जुटा हुआ है। समाचार एजेंसी INA की रिपोर्ट के अनुसार, आग लगने का कारण अभी तक पता नहीं चला है। अल-कुट के गवर्नर ने कहा कि जांच के शुरुआती नतीजे 48 घंटे के भीतर घोषित कर दिए जाएंगे। INA के मुताबिक गवर्नर ने कहा कि इमारत और मॉल के मालिक के खिलाफ मुकदमे दायर किए गए हैं।

.

उन्होंने इसे त्रासदी और आपदा करार दिया है। ये घटना कूत शहर के लिए बड़ा झटका है हालांकि इराक में इस तरह आग लगने की घटनाएं पहले भी कई बार हो चुकी हैं। साल 2021 में बगदाद के एक अस्पताल में ऑक्सीजन टैंक विस्फोट से 82 लोग मारे गए थे जबकि साल 2023 में निनेवेह के एक मैरिज हॉल में आतिशबाजी से लगी आग में 100 से अधिक लोगों की मौत हुई थी।

.

.