PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राधा स्वामी डेरा ब्यास से सामने आया चौंका देने वाला बड़ा मामला,

punjab-radha-soami-dera-beas-a-shocking-incident-punjab

.

PTB Big न्यूज़ जालंधर : राधा स्वामी डेरा ब्यास से जुड़ी श्रद्धालुओं के लिए एक अहम खबर सामने आई है। डेरा ब्यास के नाम पर एक बड़ा ऑनलाइन स्कैम उजागर हुआ है, जिसने श्रद्धालुओं को चौंका कर रख दिया है। आपको बता दें कि, डेरा ब्यास के नाम पर एक नकली वेबसाइट बनाकर ऑनलाइन दान लेने की कोशिश की जा रही है। यह फर्जी वेबसाइट न केवल राधा स्वामी संस्था की छवि को नुकसान पहुंचाने की साजिश है,

.

.

बल्कि सीधे तौर पर भोले-भाले श्रद्धालुओं को आर्थिक धोखाधड़ी में फंसाने का प्रयास भी है। जानकारी के अनुसार, इस वेबसाइट पर पंजाब नेशनल बैंक के खातों का विवरण देकर ‘डेरा ब्यास सोसायटी’ के नाम पर दान मांगा जा रहा है, जबकि सच्चाई यह है कि डेरा ब्यास ने कभी भी किसी प्रकार की ऑनलाइन दान प्रक्रिया शुरू नहीं की है। डेरा प्रबंधन ने स्पष्ट किया है कि संस्था द्वारा दान केवल प्रत्यक्ष रूप से, संगत के बीच, भक्ति और सेवा भावना से किया जाता है।

.

ऑनलाइन माध्यमों से दान मांगने का कोई भी प्रयास डेरा की नीतियों और परंपराओं के खिलाफ है। संस्था ने देश-विदेश में फैली अपनी संगत से अपील की है कि वे इन फर्जी वेबसाइटों से सावधान रहें और किसी भी अनधिकृत लिंक या बैंक विवरण पर भरोसा न करें। अगर किसी को इस तरह की संदिग्ध गतिविधियों के बारे में जानकारी मिलती है, तो वह तुरंत संबंधित स्थानीय प्रशासन या साइबर क्राइम विभाग को इसकी सूचना दें।

.

.