PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

DGP के सख्त निर्देशों पर Fake Immigration फर्मों पर हुई कार्रवाई, कई थानों में दर्ज हुई FIR, नहीं दिखा पाए कई लाइसेंस,

fake-immigration-companys-chandigarh-crackdown-illegal-immigration-firms-big-action-to-dgp-chandigarh-ips-sagar-preet-hooda

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : चंडीगढ़ पुलिस ने अवैध तरीके से चल रही इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ कार्रवाई की है। अलग-अलग सेक्टरों में बिना अनुमति के संचालित हो रही 15 इमिग्रेशन फर्मों पर पुलिस ने FIR दर्ज की है। इनमें से कई आरोपियों को गिरफ्तार भी किया गया, जिन्हें बाद में जमानत पर छोड़ दिया गया। पुलिस जांच में सामने आया है कि ये फर्में बिना डीसी की अनुमति के कारोबार कर रही थीं।

.

चंडीगढ़ डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा (DGP Sagar Preet Hooda) ने आते ही पुलिस विभाग को सख्त निर्देश दिए हैं कि ऐसे इमिग्रेशन कंपनियां जो लोगों से लाखों रुपये ठग रही हैं, उन पर तुरंत कार्रवाई की जाए। लोग अपनी मेहनत की कमाई इकट्ठा कर इन इमिग्रेशन वालों को दे देते हैं और ये या तो भाग जाते हैं या फिर ठगी कर कुछ पैसे देकर मामला रफा-दफा कर देते हैं। लेकिन अब ऐसा नहीं होगा।

.

DGP ने ऐसी इमिग्रेशन कंपनियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। डीजीपी सागर प्रीत हुड्डा (DGP Sagar Preet Hooda) से पहले डीजीपी सुरेंद्र यादव द्वारा भी इमिग्रेशन वालों पर सख्ती की गई थी, साथ ही एसआईटी भी बनाई गई थी, लेकिन कार्यकाल पूरा होने से पहले ही डीजीपी सुरेंद्र यादव का ट्रांसफर हो गया था। उसके बाद नए डीजीपी हुड्डा के आने के बाद फिर से वही एक्शन शुरू हो गया है।

.

fake-immigration-companys-chandigarh-crackdown-illegal-immigration-firms-big-action-to-dgp-chandigarh-ips-sagar-preet-hooda

.

इनमें चंडीगढ़ के थाना-34 पुलिस ने सेक्टर-48 निवासी अंकित, अकाल ओवरसीज कंसल्टेंट प्रा. लि. (Akal Overseas Consultant Pvt. Ltd.) के मालिक हरप्रीत सिंह, SBS नगर, पंजाब निवासी हीरालाल, और कुराली, पंजाब निवासी ऋषि कुमार पर कार्रवाई की गई है। वहीं थाना-36 पुलिस ने मोहाली निवासी सवरन सिंह, जो सेक्टर-35/C में SCO नंबर 459-460 में ऑफिस चला रहा था,

और दरिया, चंडीगढ़ निवासी दिनेश सिंह, जो सेक्टर-35/B में SCO नंबर 333-334 में ऑफिस चलाता था, पर कार्रवाई की गई है। इसके इलावा थाना-31 पुलिस ने अमृतसर, पंजाब निवासी लोवरीत सिंह, जो सेक्टर-31/D में SCO नंबर 40 में ऑफिस चला रहा था, और सेक्टर-47, चंडीगढ़ निवासी दिनेश कुमार, जो सेक्टर-47/D में SCO नंबर 76 में ऑफिस चला रहा था, पर कार्रवाई की गई है।

.

यही नहीं थाना-3 पुलिस ने मंडी अहमदगढ़, पंजाब निवासी सुखवंत सिंह, लुधियाना निवासी परभजोत सिंह, और सेक्टर-15, चंडीगढ़ की एक महिला पर कार्रवाई की है। ये सभी सेक्टर-8/C में SCO नंबर 161-162 में ऑफिस चला रहे थे। वहीं थाना-19 पुलिस ने फेज-1, मोहाली की एक महिला पर कार्रवाई की है, जो चंडीगढ़ के सेक्टर-20/D में SCO नंबर 26 में ऑफिस चला रही थी।

.

आरोपी को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया। इसके इलावा थाना-17 पुलिस ने मोहाली निवासी विजय शर्मा और लुधियाना निवासी अमरदीप सिंह पर कार्रवाई की है। दोनों सेक्टर-17 में SCO नंबर 181-182, तीसरी मंजिल पर ऑफिस चला रहे थे। आरोपी अमरदीप सिंह को गिरफ्तार किया गया था, लेकिन बाद में जमानत पर रिहा कर दिया गया।

.