PTB News

Latest news
ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਏ. (ਭੂਗੋਲ) ਦੇ ਸਮੈਸਟਰ ਚੌਥਾ ਦੇ ਵਿਦਿਆਰਥੀਆਂ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.P.E.S. I की छात्राओं ने शानदार प्रदर्शन किया, एलपीयू में पढ़ने वाले 58 भारतीय खिलाड़ी जापान में होने वाले एशियन गेम्स 2026 में 15 खेलों में भारत क... रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी में राष्ट्रीय फार्मेसी सप्ताह एवं विश्व फार्मासिस्ट दिवस 2026 का भव... पंजाब में कारोबारी ने फ्री iPhone के लिए 10 महिलाओं के नाम निकाला ड्रॉ, मिलेगा आईफोन-17 साबुन-शैम्पू-टूथपेस्ट वेज हो या नॉनवेज? केंद्र सरकार ने बदल दिए नियम, अब ऐसे होगा खुलासा GNA University ने “आभार 2026” – अकादमिक उत्कृष्टता पुरस्कार समारोह का आयोजन कर शिक्षकों को किया सम्म... कुल्लू में हुआ बड़ा हादसा, 200 मीटर गहरी खाई में गिरी कार, 4 लोगों की मौत, 1 की हालत नाजुक कनाडा में पढ़ाई पूरी कर चुके विद्यार्थियों के लिए उम्मीद की नई किरण बना RS Global CM ने किया बड़ा ऐलान, विधवाओं के बच्चों को 27 साल तक मिलेंगे 1000 रुपए प्रतिमाह

जालंधर सेंट्रल हल्के से आप विधायक के बाद एक और आप विधायक को किया गया गिरफ्तार, जाने पूरा मामला,

aam-aadmi-party-mla-from-khadoor-sahib-constituency-manjinder-singh-lalpura-arrested

PTB Big Political न्यूज़ तरनतारन : पंजाब में खडूर साहिब से आम आदमी पार्टी (आप) के विधायक मनजिंदर सिंह लालपुरा समेत 12 लोगों को मारपीट और छेड़छाड़ के मामले में दोषी करार दिया गया है। तरनतारन की जिला अदालत ने बुधवार को सुनवाई करते हुए कहा कि दोषियों को 12 सितंबर को सजा सुनाई जाएगी। पुलिस ने विधायक समेत 7 को गिरफ्तार कर लिया है।

.

aam-aadmi-party-mla-from-khadoor-sahib-constituency-manjinder-singh-lalpura-arrested

.

यह मामला 2013 का है। उस समय विधायक लालपुरा टैक्सी ड्राइवर थे। उन पर शादी में आई युवती के साथ मारपीट करने का आरोप लगा था। युवती ने टैक्सी ड्राइवरों पर छेड़छाड़ का भी आरोप लगाया था। विधायक लालपुरा के एडवोकेट ने बताया कि दलित युवती से मारपीट का केस है। अभी फैसला आना है। हम इसे हाईकोर्ट में चुनौती देंगे। आपको यह भी बता दें कि यह मामला 4 सितंबर 2013 का है। एक युवती अपने परिवार के साथ एक विवाह समारोह में शामिल होने पहुंची थी।

.

.

शादी एक मैरिज पैलेस में हो रही थी। आरोप है कि इस दौरान कुछ लोगों ने लड़की से छेड़छाड़ की। विरोध करने पर टैक्सी चालकों ने उसके साथ मारपीट की। आरोप है कि मौके पर पहुंची पुलिस ने भी कथित तौर पर लड़की के साथ मारपीट की, जिसके बाद इस घटना का वीडियो वायरल हो गया। सुप्रीम कोर्ट ने इस मामले का संज्ञान लिया और परिवार को सुरक्षा मुहैया कराने के आदेश दिए।

aam-aadmi-party-mla-from-khadoor-sahib-constituency-manjinder-singh-lalpura-arrested

.

युवती की वकील हरविंदर कौर ने बताया कि इस मामले में SC/ST एक्ट की धारा 323, 324 व 354 का केस दर्ज हुआ था। बुधवार को अदालत ने कुल 12 लोगों को दोषी ठहराया है। विधायक समेत 7 लोगों को अरेस्ट किया गया है। एक आरोपी की मौत हो चुकी है, जबकि एक आरोपी पहले ही तिहाड़ जेल में बंद है। 3 आरोपियों को फिलहाल अरेस्ट नहीं किया गया है।

.

.