PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के विवादित स्कूल में फिर किया अभिभावकों ने हंगामा, फीस नहीं भरी तो नहीं ली परीक्षा, बच्चों को बैठाया भूखा-प्यासा, मैनेजमेंट ने क्या कहा?

punjab-jalandhar-city-fee-dispute-lawrence-international-school-parents-protest-exam-exclusion-in-jalandhar-punjab

PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर शहर में आये दिन वैसे तो किसी न किसी स्कूल स्कूलों में हंगामा होता ही रहता है, लेकिन जालंधर के एक ऐसा स्कूल जोकि हमेशा ही किसी न किसी कारण से विवादों से ही घिरा रहता है। जी हाँ यह स्कूल कोई और नहीं बल्कि जालंधर बाईपास के समीप स्थित Lawrence International School है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार Lawrence International School में इस बार पेंडिंग फीस होने पर बच्चों से परीक्षा नहीं लिए जाने से बच्चों के अभिभावकों ने

.

.

बीते दिन यानि शुक्रवार की सुबह खूब हंगामा किया। बताया जा रहा है कि लगभग दो घंटे तक स्कूल में हंगामा होता रहा और जमकर अभिभावकों की Lawrence International School मैनेजमेंट व स्टाफ के साथ बहसबाजी भी हुई। बताया जा रहा है कि मामला तब शांत हुआ जब Lawrence International School मैनेजमेंट ने अभिभावकों को आश्वासन दिया कि जिन बच्चों की परीक्षा रह गई है उनकी 24 सितंबर को परीक्षा ली जाएगी।

.

punjab-jalandhar-city-fee-dispute-lawrence-international-school-parents-protest-exam-exclusion-in-jalandhar-punjab

.

वहीं इस दौरान अभिभावकों ने आरोप लगाया कि स्कूल की तरफ से बच्चों को सुबह आठ बजे से एक बजे तक बैठाए रखा और उन्हें कुछ खाने-पीने तक नहीं दिया गया। इस बात का तो पता उन्हें तब पता चला जब वे बच्चों को लेने के लिए स्कूल आए। बच्चे रोते-रोते बाहर आए और उन्होंने सारी बात बताई की फीस पैंडिंग होने के कारण उन्हें बैठाए रखा। इसमें कुछ अभिभावकों का ये कहना था कि वे तो सुबह फीस जमा भी करवाकर गए हैं और उसकी उनके पास रसीद भी है।

.

अब फीस जमा न होने के बाद उनके सिस्टम में अपडेट हुआ या नही इसमें उनके बच्चों का क्या कसूर। बच्चों को क्यूं परेशान किया गया। ऐसे में कुछ अभिभावकों ये भी कहना था कि अगर फीस पैंडिंग है तो पहले बता देते की बच्चों को परीक्षा में नहीं बैठने दिया जाएगा। अगर बच्चों को बाहर बैठाया है तो कम से कम बता तो देते। दिनभर बच्चों को ऐसे ही क्यूं परेशान किया। वहीं दूसरी तरफ Lawrence International School प्रधानाचार्य अमिशा साहना ने मीडिया के बंधुओं को

.

punjab-jalandhar-city-fee-dispute-lawrence-international-school-parents-protest-exam-exclusion-in-jalandhar-punjab

.

जानकारी देते हुए बताया कि अभिभावकों की लंबे समय से फीसें पैंडिंग थी, जिसके संबंध में उन्हें निरंतर कई बार मैसेज भेजे गए, लेकिन अभिभावकों की तरफ से फीसें नहीं जमा करवाई जा रही थी। अभिभावकों के बच्चों की फीसें नहीं आई हैं। उन्होंने फीस जमा कराने की बात अभिभावकों से की है और जिन बच्चों की परीक्षा रह गई है उनसे 24 सितंबर को परीक्षा ले ली जाएगी।