PTB News

Latest news
पंजाब : 450 करोड़ की पकड़ी ड्रग्स, 64 किलो हेरोइन के साथ 2 तस्कर किये गिरफ्तार, DGP गौरव यादव, डिप्टी कमिश्नर ने अधिकारियों सहित साइकिलोथान में लिया हिस्सा, जिला वासियों से की नशे के खिलाफ एकजुट ... कैबिनेट ने दी 1000 पुलिस कॉस्टेबल भर्ती को मंजूरी, देश की सबसे बड़ी कंपनी TCS के कर्मचार‍ियों पर लगे गंभीर इल्जाम, दर्ज हुई 9 FIR, जाने पूरा मामला, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की छात्रा ने GNDU में पहला स्थान हासिल किया, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਵਿੱਚ ਅੰਬੇਡਕਰ ਜੈਯੰਤੀ ਮੌਕੇ ਵਿਸ਼ੇਸ ਲੈਕਚਰ, सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशन्स की छात्रा सिमरनप्रीत कौर ने ASMITA अंडर-13 नेशनल फुटबॉल लीग सेमी... पंजाब में स्कूल टीचर पर फेंका एड्सग्रस्त भांजे ने तेजाब, चेहरा झुलसा, 2 बच्चे भी आए चपेट में, जालंधर के Swami Sant Dass Public School में छात्रों में हुई खूनी झड़प, तेजधार हथियारों से किया हमला,... NSA हटने के बावजूद! हाईकोर्ट ने दिया जेल में बंद सांसद अमृतपाल को लेकर बड़ा आदेश

नवजोत सिद्धू की पत्नी ने 500 करोड़ के बाद 5 करोड़ को लेकर दे दिया नया बयान, वड़िंग, बाजवा, चन्नी और रंधावा पर साधा निशाना,

sidhu wife new statement 5 crore controversy

PTB Big Political न्यूज़ लुधियाना : CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ रुपए के बयान पर सियासी बवाल मचने के बाद पूर्व क्रिकेटर नवजोत सिद्धू की पत्नी डॉ. नवजोत कौर सिद्धू ने अब नए खुलासे किए हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी में कई बड़े नेता भाजपा और AAP के साथ मिले हुए हैं। नवजोत कौर ने कहा कि तरनतारन उपचुनाव से पहले राजस्थान में राजा वड़िंग और प्रताप बाजवा सीएम मान से मिले थे।

.

Navjot Sidhu wife Rs 5 crore statement

.

चुनाव प्रचार में भी जानबूझकर दोनों ने सीएम मान के बारे में कुछ नहीं बोला। राजा वड़िंग ने कौंसलर के एक उम्मीदवार से 5 करोड़ रुपए भी लिए थे। अमरिंदर राजा वड़िंग, चरणजीत चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और प्रताप सिंह बाजवा CM बनना चाहते हैं और उसी के चलते कांग्रेस को खत्म करने में लगे हुए हैं। ये दावे उन्होंने एक चैनल को दिए इंटरव्यू में किए।

.

उधर, नवजोत कौर के दावे पर कांग्रेस सांसद सुखजिंदर सिंह रंधावा ने पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मैं उनके बयान से हैरत में हूं। अगर कांग्रेस में टिकट बेचे जाते हैं तो नवजोत कौर बताए कि नवजोत सिद्धू जब मंत्री और PCC अध्यक्ष बने थे तो उन्होंने कितने पैसे दिए थे। रंधावा ने आगे कहा कि सिद्धू के पिता भी AG बने थे, क्या वो भी पैसे देकर बने। कांग्रेस सांसद ने कहा अब जब पंजाब में चुनाव नजदीक है, तब ये लोग जानबूझकर कांग्रेस को नुकसान पहुंचाना चाह रहे हैं।

.

नवजोत कौर सिद्धू ने CM कुर्सी के लिए 500 करोड़ की अटैची देने के बयान पर भी यूटर्न लिया। नवजोत ने कहा- मैं यह देखकर हैरान हूं कि हमारे सीधे-साधे बयान को कैसे गलत मोड़ दिया गया। मैंने तो सिर्फ इतना कहा था कि हमारी कांग्रेस पार्टी ने हमसे कभी कुछ नहीं मांगा। जब मुझसे पूछा गया कि नवजोत किसी दूसरी पार्टी से मुख्यमंत्री का चेहरा बन सकते हैं,

.

तो मैंने कहा था कि हमारे पास मुख्यमंत्री पद के बदले देने के लिए कोई पैसा नहीं है। ध्यान से सुनें। नवजोत कौर के बयान का कांग्रेस हाईकमान ने भी कड़ा नोटिस लिया है। कांग्रेस के प्रदेश प्रधान अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग ने इसकी शिकायत की है। वड़िंग ने कहा कि क्या कार्रवाई करनी है, यह हाईकमान का अधिकार क्षेत्र है। मैंने उनको बता दिया है।

.

Navjot Sidhu’s wife issued a new statement on the Rs 5 crore issue following the Rs. 500 crore controversy, targeting Warring, Bajwa, Channi

.

वहीं भाजपा ने भी सिद्धू के बयान के बहाने नेशनल लेवल पर कांग्रेस को घेर लिया। आपको यह भी बता दें कि नवजोत कौर 2 दिन पहले चंडीगढ़ में गवर्नर गुलाब चंद कटारिया से मिलीं थी। इसके बाद बाहर नवजोत ने मीडिया से कहा- कांग्रेस सिद्धू को CM फेस बनाएगी, तभी वह एक्टिव होंगे। वह कांग्रेस से अटैच हैं। प्रियंका के साथ अटैच हैं।

.

फिर भी उन्हें यह लग नहीं रहा कि सिद्धू को प्रमोट होने देंगे, क्योंकि पांच-पांच CM पहले से बने हुए हैं और वह कांग्रेस को हराने में लगे हुए हैं।  ऊपर वालों को शायद समझ आ जाए तो बात दूसरी है। उनसे सवाल किया गया कि आपने पैसे देने की बात कही है, क्या आपसे किसी पार्टी ने पैसे की मांग की है? इस पर उन्होंने कहा- नहीं, हमसे किसी ने नहीं की। मगर CM वही बनता है जो 500 करोड़ की अटैची देता है।

Latest News