PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

Vodafone Idea को लेकर आई अच्छी ख़बर, सरकार से मिल सकती 83,000 Cr के बकाये को लेकर बड़ी राहत,

Vodafone Idea: Government May Relief on ₹83,000 Crore Dues

.

.

PTB Business न्यूज़ नई दिल्ली : वोडाफोन आइडिया (Vi) को सरकार से बड़ी राहत मिलने की उम्मीद है। कंपनी पर 83,000 करोड़ से ज्यादा का एडजस्टेड ग्रॉस रेवेन्यू (AGR) बकाया है, जिसे चुकाने के लिए सरकार 4 से 5 साल की ब्याज-मुक्त मोहलत दे सकती है। इससे नकदी संकट से जूझ रही कंपनी को राहत मिलेगी। जानकारों के मुताबिक मोरटोरियम खत्म होने के बाद Vi को छह किस्तों में बकाया चुकाना होगा।

.

.

हालांकि री-असेसमेंट के बाद यह राशि घटकर लगभग आधी हो सकती है। इसके लिए एक कमेटी बनाई जाएगी, जिसकी अध्यक्षता सचिव स्तर का अधिकारी करेगा और जो टेलीकॉम विभाग व कंपनी की बात सुनेगी। कमेटी की रिपोर्ट के आधार पर प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी के बाद लागू किया जाएगा। Vi को अगले मार्च में ₹18,000 करोड़ से ज्यादा की पहली किस्त चुकानी है, जो 2021 में दी गई AGR राहत के बाद देय होगी।

.

.

रिपोर्ट्स के अनुसार राहत पैकेज के तहत Vi के AGR बकाए को फ्रीज कर उस पर नया ब्याज नहीं लगेगा। हालांकि यह राहत केवल Vi को मिलेगी, जबकि भारती एयरटेल को तय समय पर भुगतान करना होगा। गौरतलब है कि Vi पहले ही AGR बकाया चुकाने में असमर्थता जता चुकी है। सरकार की कंपनी में 48.99% हिस्सेदारी है और वह इसकी सबसे बड़ी शेयरधारक है।

.

.