PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

जालंधर के जिलाधीश व पुलिस कमिश्नर ने की स्कूलों को बम से उड़ाने की मिली धमकियों से न घबराने की अपील

jalandhar school bomb threats dc cp appeal update news

PTB City न्यूज़ जालंधर : जिलाधीश डा. हिमांशु अग्रवाल और पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने शहरवासियों से अपील की है कि वह स्कूलों को बम से उड़ाने की धमकियों संबंधी मिली ईमेलों से घबराने की जरूरत नहीं है। उन्होंने कहा कि प्रारंभिक जांच-पड़ताल में इन धमकियों को झूठा और बेबुनियाद पाया गया है। जिला प्रशासकीय कॉम्प्लेक्स में प्रेस वालों से बातचीत करते हुए जिलाधीश ने कहा कि सिविल प्रशासन और कमिश्नरेट पुलिस द्वारा 11 स्कूलों को बम की धमकियां मिलने पर तुरंत कार्रवाई शुरू कर दी गई है।

.

.

उन्होंने कहा कि सुरक्षा के मद्देनजर एंटी-साबोटाज और अन्य सुरक्षा टीमों को तुरंत संबंधित स्कूलों की बारीकी से जांच करने के लिए भेज दिया गया है। उन्होंने कहा कि जांच के दौरान कोई भी संदिग्ध वस्तु या गतिविधि सामने नहीं आई। उन्होंने कहा कि स्कूल प्रबंधकों को पहले ही सुरक्षा के लिए की जाने वाली कार्रवाइयों के बारे में अवगत करवा दिया गया है और उन्होंने प्रशासन को पूरा सहयोग दिया।

.

.

पुलिस कमिश्नर धनप्रीत कौर ने बताया कि धमकी भरी ईमेल का पता लगाने के लिए साइबर सेल के तहत एक एफ.आई.आर. की गई है। उन्होंने कहा कि साइबर टीमों द्वारा ईमेल भेजने के लिए इस्तेमाल किए गए वी.पी.एन. स्रोतों का पता लगाने के लिए काम किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि अब तक कुछ भी संदिग्ध नहीं पाया गया और इन धमकी भरी ईमेलों को भेजने के पीछे लोगों में डर और सहम पैदा करना प्रतीत होता है।

.

.

पंजाब सरकार की अमन-कानून व्यवस्था कायम रखने की वचनबद्धता को दोहराते हुए पुलिस कमिश्नर ने कहा कि एक बार दोषियों की पहचान हो जाने के बाद सख्त कार्रवाई अमल में लाई जाएगी। दोनों अधिकारियों ने नागरिकों से शांत रहने और प्रदेश सरकार की सुरक्षा व्यवस्था पर विश्वास रखने की अपील की। उन्होंने आश्वासन दिया कि विद्यार्थियों और आम जनता की सुरक्षा प्रशासन की पहली प्राथमिकता है।

.

.