PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब के सभी स्कूलों में सर्दी की छुटि्टयों का हुआ ऐलान,

winter holidays announced schools punjab Big breaking News

PTB Big न्यूज़ मोहाली : पंजाब सरकार ने स्कूलों में सर्दी की छुटिट्यों की घोषणा कर दी है। सरकार के आदेश के मुताबिक 24 दिसंबर से लेकर 31 दिसंबर तक स्कूलों में छुट्‌टी रहेगी। इसमें यह दोनों दिन भी शामिल रहेंगे। पंजाब सरकार के स्कूल शिक्षा विभाग की सचिव अनिंदिता मित्रा के मुताबिक यह आदेश सभी सरकारी स्कूलों के साथ प्राइवेट एडेड, मान्यता प्राप्त और प्राइवेट स्कूलों पर भी लागू होंगे। स्कूल 1 जनवरी को दोबारा खुलेंगे।

.

.

शिक्षा विभाग की तरफ से आदेश की कॉपी सभी स्कूलों, एसईआरटी और पंजाब स्कूल शिक्षा विभाग को भेज दी है। वही, उक्त आदेश का सख्ती से पालन किया जाएगा। पंजाब में इस समय 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूल है। इनमें 35 लाख से अधिक स्टूडेंट्स पढ़ाई का रहे है। मौसम विभाग पहले ही साफ कर चुका है, 21 दिसंबर के बाद ठंड बढ़ेगी। ऐसे में विभाग किसी तरह का रिस्क नहीं लेना चाहता है।

.

.

शिक्षा विभाग की तरफ से जो अपना एनुअल एकेडमिक कैलेंडर बनाया गया है।  उसमें भी इन छुटिट्यों को भी शामिल किया है। इसके अलावा मंथली वाइस जो सिलेबस बांटा गया है। उसे भी इसी आधार पर बांटा गया है, ताकि स्कूलों में पढ़ाई नियमित चलती रहे। इस समय राज्य में न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री से लेकर 11.6 डिग्री के बीच चल रहा है। पिछले चौबीस घंटे में राज्य के न्यूनतम तापमान 0.1 डिग्री की कमी आई है।

.

.

मौसम विभाग के मुताबिक अगले 7 दिनों तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है। अगले 48 घंटों में न्यूनतम तापमान में लगभग 2 डिग्री सेल्सियस की गिरावट दर्ज की जा सकती है, जबकि इसके बाद राज्य में अगले 3 दिनों में तापमान में धीरे-धीरे 2 से 3 डिग्री सेल्सियस की बढ़ोतरी होने की संभावना है। इसके अलावा 16 दिसंबर को राज्य में 20 से 30 किलोमीटर प्रति घंटा की रफ्तार से तेज सतही हवाएं यानी शीतलहर चलने की संभावना है।

.

.