PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

Stock Market में गर्मी में इन पावर कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त देखने को मिलेगा उछाल, देखें Top पावर Stock’s

summer power demand india morgan stanley top power stock

PTB Business न्यूज़ मुंबई : भारत में इस साल गर्मी तेजी से बढ़ रही है, जिससे आने वाले महीनों में बिजली की मांग बढ़ सकती है. ब्रोकरेज फर्म मॉर्गन स्टैनली की एक रिपोर्ट के अनुसार, इस स्थिति से थर्मल पावर कंपनियों को फायदा मिल सकता है. रिपोर्ट में कहा गया है कि वित्त वर्ष 2026 में बिजली की मांग अपेक्षाकृत कम रही थी. इसका कारण सामान्य से ठंडी गर्मी और ज्यादा ठंडा सर्दी का मौसम रहा,

.

जिससे पीक समय में बिजली की खपत कम हुई. वित्त वर्ष 2027 की शुरुआत में हालात बदलते दिख रहे हैं. देश के कई हिस्सों में अभी से तापमान बढ़ गया है और कुछ जगहों पर हीटवेव की स्थिति बन रही है. इससे आने वाले समय में बिजली की मांग तेज़ी से बढ़ सकती है. दूसरी ओर बिजली उत्पादन के स्रोतों पर भी दबाव देखने को मिल सकता है. रिपोर्ट के मुताबिक,

.

.

साल की पहली छमाही में गैस और हाइड्रो पावर से बिजली उत्पादन कम हो सकता है. मध्य पूर्व में जारी तनाव के कारण वैश्विक गैस सप्लाई प्रभावित हो सकती है, जिससे भारत के लिए LNG की उपलब्धता भी कम हो सकती है. इसके अलावा, हिमालयी क्षेत्र में इस साल वसंत का मौसम काफी सूखा रहने की संभावना है, जिससे जलविद्युत परियोजनाओं का उत्पादन भी प्रभावित हो सकता है.

.

यह भी पढ़ें : Trump’s Big Statement : जब चाहे खत्म कर दूंगा ईरान के साथ जंग, बोले, ईरान में टारगेट बनाने के लिए अब कुछ खास नहीं बचा,

.

वित्त वर्ष 2026 में भारत की कुल बिजली उत्पादन में गैस से लगभग 2% और हाइड्रो से करीब 9% योगदान रहा था. ऐसे में बिजली की बढ़ती मांग को पूरा करने के लिए कोयला आधारित थर्मल पावर प्लांट्स पर ज्यादा निर्भरता बढ़ सकती है. Morgan Stanley का मानना है कि कुछ क्षेत्रों में सोलर पावर को सीमित करना पड़ सकता है, जिससे थर्मल पावर प्लांट्स को ज्यादा उत्पादन करने का मौका मिलेगा.

.

यह भी पढ़ें : आम आदमी पार्टी के मौजूदा सरपंच से बरामद हुई 90 करोड़ की हेरोइन, राजनितिक गलियारे में शुरू हुई चर्चा,

.

इन कंपनियों को मिल सकता है फायदा : —

रिपोर्ट के अनुसार, मर्चेंट पावर की कीमतें बढ़ने से Adani Power और JSW Energy जैसी कंपनियों की कमाई में सुधार हो सकता है.

इसके अलावा, मुंद्रा प्रोजेक्ट से जुड़े किसी समझौते या बिजली अधिनियम की धारा 11 लागू होने की स्थिति में Tata Power के शेयरों को भी सकारात्मक असर मिल सकता है.

Torrent Power को गैस की मर्चेंट बिक्री से फायदा मिल सकता है, अगर उसे भौतिक गैस कार्गो की उपलब्धता रहती है.

वहीं, अगर बिजली की कमी बढ़ती है तो NTPC के शेयरों का वैल्यूएशन (प्राइस-टू-बुक मल्टीपल) भी बेहतर हो सकता है.

कुल मिलाकर, बढ़ती गर्मी और सप्लाई से जुड़े जोखिमों के बीच भारत में थर्मल पावर कंपनियों के लिए आने वाला समय सकारात्मक रह सकता है.

.

यह भी पढ़ें : पीठ दर्द और कमजोर पाचन से परेशान लोग करें रोजाना उष्ट्रासन का अभ्यास,