PTB News “शिक्षा” : वासल एजुकेशन के संरक्षण में संचालित आईवी वर्ल्ड स्कूल ने CBSE बोर्ड परीक्षाओं में एक बार फिर शानदार शैक्षणिक उपलब्धि हासिल कर अपनी उत्कृष्टता और समग्र शिक्षा की परंपरा को मजबूत किया है। स्कूल का सर्वोच्च परिणाम 99.4% रहा, जो विद्यार्थियों की कड़ी मेहनत, समर्पण और दृढ़ संकल्प को दर्शाता है। इस शानदार प्रदर्शन को और विशेष बनाते हुए छात्रों ने विभिन्न विषयों में कुल 16 छात्रों ने पूर्ण अंक (100) हासिल किए, जो उनकी गहरी समझ और विषय पर पकड़ को दर्शाता है।
. .आईवी वर्ल्ड स्कूल के इस सत्र की सी बी एस ई के परिणामों में से उच्च उपलब्धि हासिल करने वाले जो मेधावी छात्र रहे जिन्होंने 90% से ऊपर अंक हासिल किए हैं; अवनि अग्रवाल (99.4%), वर्णिका मेहता (98.4%), मनसीरत कौर चीमा (98.2%), कविश मागो (98%), शौर्य ओबेरॉय (98%), हितेश मेहता (97.8%), जशिथ दत्त (97.2%), जोआना जेस्टिन एलियास (97%), असमी महाजन (96.8%), मन्नत सलूजा (96.6%), राजविंदर सिंह घुमन (96.4%), युविया (95.6%), कोशिन शर्मा (95.4%), मिष्टी शर्मा (95.2%), गगनीश मुखीजा (95%), काशवी जुल्का (94.8%), सहजदीप सिंह (94.8%),
.
अदा महाजन (94.6%), जय सिंह टुटेजा (94.6%), सुवीर ओबेरॉय (94.6%), सुभांग अग्रवाल (94.4%), नायशा जैन (94.4%), जैविन कुमार (94%), युवराज सिंह (93.4%), कृति तिवारी (93.2%), आमिष बेहल (93.2%), प्रांशी अग्रवाल (93%), तनिमा मदान (92.8%), जप्रीत कौर (92.8%), तनीषा चड्ढा (92.4%), आदित्य ग्रेवाल (92.4%), दिव्यांश शर्मा (92.4%), सोनल (92.2%), युवराज चौहान (92%), जयरीश कौरा (92%), दिव्यांशी उप्पल (92%), आरिज मिथुन मुंजाल (90.4%), मिशिता सलवान (90.2%), अनमोल सिंह (90%), और रूहानकित कक्कड़ (90%)।
. .पूरे बैच के लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन का प्रमाण देते हुए 55% विद्यार्थियों ने 90% से अधिक अंक प्राप्त किए, जबकि प्रभावशाली 85% छात्रों ने 80% से ऊपर अंक हासिल किए। यह परिणाम स्कूल की सुदृढ़ मार्गदर्शन प्रणाली, अनुशासित तैयारी और समृद्ध शिक्षण वातावरण का प्रमाण है। इसके साथ साथ वासल एजुकेशन के चेयरमैन संजीव कुमार वासल जी , ने इस उपलब्धि पर विद्यार्थियों, शिक्षकों और अभिभावकों को बधाई दी और उनके सामूहिक प्रयास तथा उत्कृष्टता के प्रति समर्पण की सराहना की। ये शानदार परिणाम एक बार फिर आईवी वर्ल्ड स्कूल को शैक्षणिक उत्कृष्टता और सर्वांगीण विकास का प्रतीक है।
. .










































