PTB News

Latest news
दो स्कूलों में लगी भीषण आग, 26 छात्रों की हुई दर्दनाक मौत Gold and Silver की कीमतों में आई भारी गिरावट Share Market में मची हाहाकार, निवेशकों के करोड़ों रुपए हुए स्वाहा IRCTC Money Laundering Case में लालू, तेजस्वी और राबड़ी सहित 9 के खिलाफ आरोप हुए तय चूनी लाल भगत के निधन के बाद दामाद मोहन लाल भगत का भी हुआ निधन जालंधर : बहन को स्कूल छोड़ने गए बाइक सवार युवक को बस ने कुच/ला, परिजनों ने लगाया धरना पंजाब : हथियारों सहित 3 व्यक्तियों को दो AK-47 और 50 कारतूस सहित किया गिरफ्तार हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद उज्जैन में खड़े हनुमान देखने पहुंचे 4 दिन में 8 हजार श्रद्धालु अकाली-BJP सरकार में मंत्री रहे पाकिस्तान में जन्मे भगत चुन्नी लाल का हुआ निधन, बंटवारे में जालंधर आय...

जालंधर का चुनमुन मॉल सड़क मार्ग बना हादसों के गढ़, बस व बाइक में टक्कर के बाद व्यक्ति की हुई मौ/त, ड्राइवर फरार

Jalandhar bus bike accident near Chunmun Mall road one dead

PTB Sad न्यूज़ जालंधर : जालंधर में आज यानि मंगलवार कि सुबह पंजाब रोडवेज की बस और एक बाइक के बीच भीषण टक्कर हो गई। इस सड़क हादसे में बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो जाने का दुःखद समाचार मिला है। मिली जानकारी के अनुसार हादसा ठीक चुनमुन मॉल के पास हुआ बताया जा रहा है। वहीं मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है व आगे की जाँच शुरू कर दी है।

.

वहीं मिली जानकारी के अनुसार, बस और बाइक सवार दोनों चुनमुन मॉल की ओर से आ रहे थे और बस स्टैंड की दिशा में जा रहे थे। चौक पार करते समय दोनों वाहनों की आपस में टक्कर हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि बाइक सवार ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। मृतक की पहचान जसविंदर सिंह (54) निवासी नत्थूचाहल के रूप में हुई है। वहीं मौके पर मौजूद राहगीरों के मुताबिक,

.

.

बस नंबर पीबी 04 एए 7371 ने बाइक नंबर पीबी 09 क्यू 1716 को टक्कर मारी। इस घटना की सूचना तुरंत पुलिस को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने बस और बाइक को अपने कब्जे में ले लिया है और आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है। वहीं जांच अधिकारी ने मीडिया को जानकारी देते हुए बताया कि उन्हें बस और बाइक की टक्कर की सूचना मिली थी। बाइक सवार की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक के परिजनों को घटना की जानकारी दे दी गई है।

.

यह भी पढ़ें : शादी समारोह में खाना खाने से 400 लोगों की बिगड़ी तबीयत,

.

पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर सिविल अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया है। बताया जा रहा है कि बस ड्राइवर मौके से फरार हो गया है। पुलिस ड्राइवर की तलाश शुरू कर रही है। घटना की सूचना मिलने पर रोडवेज के अधिकारी भी मौके पर पहुंचे और मामले की जांच में जुट गए। अधिकारी ने कहा कि बस ड्राइवर की पहचान की जा रही है।  आपको यह भी बता दें कि चुनमुन मॉल चौक पर वैसे भी आए दिन कई हादसे होते रहते हैं,

.

यह भी पढ़ें : Share Market Rises : अमेरिका और ईरान के बीच शांति वार्ता की वजह से शेयर बाजार में भारी उछाल,

.

यही नहीं अगर पिछले दिनों में सबसे हादसे वाला स्पोर्ट यह चुनमुन मॉल रोड ही बना हुआ है। आए दिन रात हो या दिन इस चुनमुन मॉल चौक्व की सड़क पर जिला प्रशाशन को कोई ठोस कदम उठाना चाहिए हालांकि हादसों को रोकने के लिए पहले से ही इस चुनमुन चौक पर ट्रैफिक सिगनल लाइटें लगी हुई हैं, इसके बावजूद रोजाना यह जहां हादसे होना बड़ा सवाल खड़ा करते हैं।

.