PTB News

Latest news
भारत और दुनिया भर के हज़ारों छात्रों ने 'फ्रेशमैन इंडक्शन 2026' के साथ एलपीयू में अपने सफ़र की शुरुआ... जीएनडीयू परीक्षा में एम.एससी. फिजिक्स की छात्रा राजदीप कौर ने हासिल किया दूसरा स्थान, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न शाखाओं में उत्साह से मनाया गया रक्षाबंधन, अगले सत्र से एडमिशन फॉर्म में नहीं होगा जाति का कॉलम, मुख्यमंत्री ने दिए निर्देश, कैबिनेट मंत्री के ड्राइवर ने बेटे को Donkey Route से भेजा अमेरिका, Travel Agent ने किया लाखों का फ्र... Jalandhar : लेक्चरर की हत्या मामले में फरार पति व सास को किया गिरफ्तार, गर्लफ्रेंड के पति ने किया बड़... दिल दहला देने वाली वारदात, रिश्तेदारों की हत्या के बाद आरोपी ने खुद को मारी गो*ली बड़ी ख़बर : Trump सरकार ने दुनियाभर में अमेरिकी वीजा अपॉइंटमेंट पर लगाई रोक ब्रिटिश ओलिविया स्कूल ने फिर रचा इतिहास, जिला स्तरीय बास्केटबॉल मुकाबले में दूसरी बार स्वर्ण पदक, सेंट सोल्जर ग्रुप के छात्र वॉलीबॉल मुकाबलों में बने डिस्ट्रिक्ट चैंपियन,

AAP पार्टी के 7 सांसदों की बगावत के बीच ‘डटे’ रहे सांसद बलबीर सीचेवाल, आखिर क्यों ठुकराया ऑफर?

MP balbir singh seechewal refuses to join bjp aap crisis

PTB Big Exclusive न्यूज़ जालंधर (संपादक) राणा हिमाचल : बीते दिन आम आदमी पार्टी के सात कद्दावर नेताओं के भाजपा में चले जाने के बाद अंदरखाने की हलचल साफ देखने को मिल रही है। पार्टी के सभी नेताओं ने इसकी जमकर आलोचना की। सातों सांसदों को गद्दार तक बोल दिया गया। हाल ही में सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल का भी बयान सामने आया है। उन्होंने बताया कि उनको भी भाजपा में आने का न्योता दिया गया, लेकिन उन्होंने इसे ठुकरा दिया।

.

पंजाब की राजनीति में मचे घमासान और आम आदमी पार्टी में हुई बड़ी टूट के बीच सांसद बलबीर सिंह सीचेवाल इस समय चर्चा में हैं। जहां एक ओर राघव चड्ढा और संदीप पाठक जैसे कद्दावर नेताओं सहित 7 सांसदों के भाजपा में जाने की चर्चा है, वहीं सीचेवाल ने साफ कर दिया है कि वे न तो किसी पद के लालच में हैं और न ही किसी दबाव में झुकेंगे। सीचेवाल ने चौंकाने वाला खुलासा करते हुए मीडिया को बताया कि उन्हें राज्यसभा सांसद विक्रम साहनी का फोन आया था।

.

.

साहनी ने उन्हें नए समूह में शामिल होने का न्योता दिया और दावा किया कि कई अन्य सांसद पहले ही हस्ताक्षर कर चुके हैं। सीचेवाल के अनुसार, उन्हें राघव चड्ढा और अन्य बागियों ने ‘चाय पर बैठने’ के लिए भी बुलाया था, लेकिन उन्होंने इस तरह की किसी भी डील या पार्टी छोड़ने की चर्चा में शामिल होने से स्पष्ट इनकार कर दिया। सीचेवाल ने स्वीकार किया कि पंजाब की राजनीति और प्रशासन पर राघव चड्ढा और संदीप पाठक का बेहद मजबूत प्रभाव रहा है।

.

यह भी पढ़ें : बड़ी ख़बर! PM Modi के एक कदम से भारतियों को होने वाला है बड़ा फायदा, हजारों भारतीयों को मिलेगा Visa,

एक समय ऐसा था जब राज्य के प्रशासनिक अधिकारी भी फैसलों के लिए इन्हीं नेताओं की ओर देखते थे और राजनीतिक गलियारों में चड्ढा को ‘सुपर CM’ तक कहा जाता था। हालांकि, सीचेवाल ने स्पष्ट किया कि उन्हें राज्यसभा का पद मुख्यमंत्री भगवंत मान ने खुद ऑफर किया था, न कि दिल्ली के नेतृत्व ने, इसलिए उनका समर्पण पंजाब और जनसेवा के प्रति है। जहां आम आदमी पार्टी नेतृत्व बागी सांसदों को ‘गद्दार’ कहकर संबोधित कर रहा है, वहीं सीचेवाल ने इस पर एक बेहद संतुलित और

.

.

संयमित रुख अपनाया है। उन्होंने गुरबाणी का हवाला देते हुए कहा कि कठोर शब्द बोलने से व्यक्ति का अपना मन भी कठोर हो जाता है। वहीं आपको यह भी बता दें कि तथाकथित ‘ऑपरेशन लोटस’ के आरोपों पर बोलते हुए सीचेवाल ने कहा कि हर राजनीतिक दल अपने फायदे के लिए रणनीति बनाता है। उन्हें व्यक्तिगत रूप से भाजपा की ओर से किसी प्रकार के दबाव या संपर्क का सामना नहीं करना पड़ा। उनका एकमात्र उद्देश्य पंजाब के ज्वलंत मुद्दों को उठाना और जनसेवा करना है।

.

.