PTB News

Latest news
2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर... जीएनए यूनिवर्सिटी ने बहुविषयक अनुसंधान एवं सतत नवाचार पर अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन का आयोजन किया,

हिमाचल : भारी बारिश से करोड़ों की लागत से बना पुल ढहा, इसी साल होना था उद्घाटन

kangra bridge collapse heavy rain shahpur

PTB Big न्यूज़ धर्मशाला/कांगड़ा : हिमाचल प्रदेश के कांगड़ा जिले के शाहपुर में धनोटू-ललेटा-बनुमहादेव मार्ग पर निर्माणाधीन एक पुल भारी बारिश के कारण ढह गया। 50 मीटर लंबा यह सिंगल लेन पुल, जिसका लगभग 90 प्रतिशत काम पूरा हो चुका था, सोमवार रात खड्ड में पानी के ज्यादा में आ गया और उद्घाटन से पहले ही मलबे में तब्दील हो गया। इसी साल इसका उद्घाटन होना था। इस मामले में जहां भ्रष्टाचार के आरोप लग रहे हैं,

.

.

वहीं PWD इसे प्राकृतिक आपदा बता रहा है। स्थानीय नेता राकेश चौहान ने इस घटना को भ्रष्टाचार का सीधा प्रमाण बताया है। उन्होंने प्रशासनिक व्यवस्था पर सवाल उठाते हुए कहा कि नाबार्ड द्वारा स्वीकृत करोड़ों रुपये के बजट से बन रहा यह पुल 24 घंटे के भीतर ढह गया। चौहान के अनुसार, यह घटिया निर्माण सामग्री और निगरानी में लापरवाही का स्पष्ट संकेत है।

.

.

उन्होंने जिम्मेदार इंजीनियरों और पर्यवेक्षकों की भूमिका पर भी प्रश्नचिह्न लगाया। मामले की गंभीरता को देखते हुए शाहपुर के विधायक एवं उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया ने घटनास्थल का दौरा किया। उन्होंने प्रशासनिक अधिकारियों को फटकार लगाते हुए तत्काल उच्च स्तरीय जांच के आदेश दिए हैं। विधायक पठानिया ने स्पष्ट किया कि पुल के तकनीकी डिजाइन से लेकर निर्माण सामग्री की गुणवत्ता तक, सभी पहलुओं की गहनता से जांच की जाएगी।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब बोर्ड 12वीं 2026 का रिजल्ट हुआ जारी, 91.46% बच्चों ने मारी बाजी,

.

इसका उद्देश्य यह पता लगाना है कि यह घटना प्राकृतिक आपदा थी या लापरवाही का परिणाम। हालांकि, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता नीरज जसवाल ने विभागीय बचाव करते हुए कहा कि निर्माण में कोई कमी नहीं थी और सभी तकनीकी टेस्ट सफल रहे थे। फिलहाल, नियमों के तहत अब ठेकेदार को अपने खर्च पर इस मलबे को फिर से पुल की शक्ल देनी होगी, लेकिन इस बीच कनेक्टिविटी की आस लगाए बैठे ग्रामीणों का इंतजार और लंबा हो गया है।

.

यह भी पढ़ें : CBSE ने भी 12वीं का रिजल्ट किया जारी, 85.20% स्टूडेंट हुए पास

.