PTB News

Latest news
डेंटल कॉलेज शिमला का नाम राजीव गांधी डेंटल कॉलेज, शिमला होगा: मुख्यमंत्री स्वर्गीय श्रीमती मनोरमा मेयर के निमित्त प्रार्थना सभा में अर्पित भावभीनी श्रद्धांजलि, एचएमवी ने जीएनडीयू दीक्षांत समारोह में 29 स्वर्ण पदक प्राप्त कर रचा नया इतिहास, श्री जगन्नाथ रथ यात्रा के दौरान सेंट सोल्जर ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस द्वारा लंगर सेवा का आयोजन, 20 दिन से भूख हड़ताल पर बैठे सोनम वांगचुक को उठा ले गई दिल्ली पुलिस, पहुंचाया अस्पताल, अभिजीत दीपके ... ₹4 करोड़ फिरौती मामले में पंजाब पुलिस के SHO को किया गिरफ्तार स्टूडेंट्स ऑफ़ सेंट सोल्जर ग्रुप ने नीट 2026 में शानदार प्रदर्शन कर संस्थान का नाम किया रोशन, इनोसेंट हार्ट्स के निलेश दत्ता ने नीट (यूजी)-2026 में ऑल इंडिया रैंक (AIR) 1305 प्राप्त कर विद्यालय ... PM मोदी ने हरियाणा से देश को समर्पित की पहली हाइड्रोजन ट्रेन चलती बस में लगी भीषण आग, ड्राइवर की सूझबूझ से 30 यात्रियों की बची जान

पंजाब-हिमाचल भाईचारे पर चिंता, CM सुक्खू से पर्यटकों की सुरक्षा सुनिश्चित करने की मांग : सुखजिंदर सिंह रंधावा

Concern over Punjab Himachal Brotherhood Demand for CM Sukhu to Ensure Safety of Tourists Sukhjinder Singh Randhawa

PTB Big Political गुरदासपुर : हिमाचल प्रदेश और पंजाब के बीच सदियों पुराने गहरे ऐतिहासिक, सांस्कृतिक और सामाजिक संबंधों को बनाए रखने की वकालत करते हुए पंजाब के पूर्व उप मुख्यमंत्री रहे सुखजिंदर सिंह रंधावा ने हालिया विवादित घटनाओं पर गहरी चिंता जताई गई है। उन्होंने इस दौरान कहा कि सोशल मीडिया और राजनीतिक गलियारों में यह मांग उठने लगी है कि हिमाचल प्रदेश में आने वाले बाहरी राज्यों, विशेषकर पंजाब के पर्यटकों की सुरक्षा और सम्मान को हर हाल में सुनिश्चित किया जाए।

.

.

“दोनों राज्यों का रिश्ता ऐतिहासिक और अटूट” :–

इस दौरान सुखजिंदर सिंह रंधावा ने अपने बयान में इस बात पर विशेष जोर दिया गया है कि पंजाब और हिमाचल प्रदेश के लोगों के बीच आपसी प्रेम, सम्मान और भाईचारे की एक बेहद मजबूत परंपरा रही है। दोनों राज्य न केवल भौगोलिक रूप से जुड़े हैं, बल्कि उनकी संस्कृति और सामाजिक ताना-बाना भी आपस में गहराई से जुड़ा हुआ है।

.

.

शिमला की घटनाओं पर जताई चिंता:–

रंधावा ने कहा कि हाल के दिनों में शिमला सहित हिमाचल प्रदेश के कसोल व कुछ अन्य पर्यटन स्थलों पर पर्यटकों और स्थानीय लोगों के बीच हुई झड़पों और दुर्भाग्यपूर्ण घटनाएं दोनों राज्यों के लोगों के बीच चिंता पैदा कर रहे हैं। इस प्रकार की घटनाएं पंजाब और हिमाचल के बीच बने लंबे सौहार्द और भाईचारे के हित में बिल्कुल नहीं हैं।

.

यह भी पढ़ें : पंजाबी ट्रक ड्राइवर को 75 साल की हुई कैद, नहीं मिलेगी 55 साल तक जमानत, जाने मामला

.

मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से हस्तक्षेप की अपील :–

वहीं उन्होंने हिमाचल प्रदेश के माननीय CM सुखविंदर सिंह सुक्खू से इस मामले में गंभीरता से ध्यान देने का आग्रह किया गया है। उन्होंने मुख्यमंत्री से मांग की गई है कि वे प्रशासन को कड़े निर्देश जारी करें ताकि हिमाचल प्रदेश आने वाले हर एक पर्यटक को पूरी सुरक्षा मिले, उनका सम्मान हो और वे राज्य में खुद को स्वागत योग्य महसूस कर सकें। रंधावा ने आगे यह भी कहा कि पंजाब और हिमाचल के बीच भाईचारे के बंधनों को और अधिक मजबूत करना दोनों राज्यों के नागरिकों और सरकारों की सांझी जिम्मेदारी है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब! मुल्तानी अस्पताल में हुआ धमाका, शीशे तक टूटे, इलाके में दहशत का माहौल

.