PTB Sad न्यूज़ दिल्ली : राजधानी दिल्ली के मालवीय नगर इलाके में बुधवार को एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां एक होटल में आग लगने से 21 लोगों की मौत हो गई, जबकि कई घायल हो गए। फायर ब्रिगेड टीम ने पुलिस के साथ मिलकर करीब 35 से अधिक लोगों की जान बचाई। इस हादसे ने एक बार फिर राजधानी की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए हैं। जानकारी की मुताबिक, आग सुबह करीब 9:30 बजे लगी।
.आग लगते ही इसकी सूचना फायर ब्रिगेड और पुलिस को दी गई। लेकिन जब तक फायर ब्रिगेड की टीम घटना स्थल पर पहुंची, आग पूरे होटल को अपनी चपेट में ले चुकी थी। आग इतनी तेजी से फैला कि होटल में मौजूद लोगों को बाहर निकलने का मौका ही नहीं मिला और 21 लोगों की जिंदा जलकर मौत हो गई। फायर डिपार्टमेंट के अधिकारी ने बताया कि, आग होटल के अंदर शॉर्ट सर्किट के कारण लगी।
. .जानकारी के मुताबिक आधिकारिक तौर पर होटल में केवल छह कमरों की इजाजत थी, लेकिन होटल प्रबंधक नियमों की अनदेखी करते हुए 25 कमरे बना रखे थे। यहां तक कि होटल के बेसमेंट में भी कमरे बने थे। जिसके चलते होटल में वेंटिलेशन के लिए उपयुक्त जगह नहीं थी। साथ ही होटल की सीढ़ियां भी काफी सकरी थी जहां से आग लगने की स्थिति में जल्दी से बाहर निकलना लगभग नामुमकिन था।
. .अधिकारी ने बताया कि, घटना स्थल पर पहुंचकर फायर ब्रिगेड की टीम ने पुलिस साथ मिलकर तुंरत बचाव अभियान शुरू किया और 35 से अधिक लोगों को सफलतापूर्वक सुरक्षित बाहर निकाला। अधिकारी ने बताया कि इमारत की बनावट के कारण राहच बचाव अभियान में काफी मुश्किलें आईं। क्योंकि आग के कारण होटल के अंदर घुसना बेहद मुश्किल हो गया। बिल्डिंग में केवल एक सीढ़ी और एक लिफ्ट थी। साथ ही इमाकत चारों तरफ से लगभग बंद था,
. .जिससे आग लगने के बाद धुआं बाहर नहीं निकल सका। जिसके चलते इमारत धुएं और गर्मी से भर गई। दिल्ली पुलिस ने बताया कि हादसे में मरने वालों में अधिकतर विदेशी नागरिक थे। जानकारी के मुताबिक, होटल के पास ही एक बड़ा अस्पाताल है, जहां इलाज के लिए विदेश से भी लोग आते हैं और करीब होने के चलते यहां रुकते थे। पुलिस ने आगे बताया कि आग में मृतकों का शरीर बुरी तरह से जल गया है जिससे उनकी पहचान करने में परेशानी आ रही है।
.








































