PTB News

Latest news
पी सी एम एसडीकॉलेज फॉर विमेन, जालंधर की B.Sc. नॉन-मेडिकल सेमेस्टर II की छात्रा शिफाली शर्मा ने यूनिव... एच.एम.वी. की बी.एस.सी. मेडिकल और नॉन-मेडिकल की छात्राओं का यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन... सेंट सोल्जर कॉलेज (को-एजुकेशन) के एनसीसी कैडेट्स ने भारतीय सेना की कार्यप्रणाली की ली प्रत्यक्ष जानक... CM थलपति विजय को PM चेहरा बनाने की उठी मांग के बाद मचा सियासी घमासान जस्टिस मिश्रा ने ली पंजाब और हरियाणा हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश के तौर पर शपथ CM का फूटा गुस्सा, डिप्टी कमिश्नर सहित 5 बड़े अधिकारीयों को किया गया सस्पेंड सत्य निकेतन हादसे के बाद CM रेखा गुप्ता ने उठाया बड़ा कदम, अधिकारीयों को दिए सख्त निर्देश Amazon कार्गो प्लेन मियामी एयरपोर्ट पर हुआ क्रैश, 5 लोगों की गई जा/न, 250 उड़ानें हुईं प्रभावित बदलाव शेयर बाजार में, प्री-ओपनिंग सेशन के नियम में, ट्रेड्स पर क्या और कैसे होगा असर? ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव,

हिमाचल का फिर बढ़ा मान! PM मोदी ने हिमाचल के IAS पर फिर जताया भरोसा, तीसरी बार PMO में लगाया एडवाइजर

himachal ias tarun kapoor pmo advisor extension shimla

PTB Big न्यूज़ दिल्ली / शिमला : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हिमाचल के रिटायर IAS तरुण कपूर पर एक बार फिर से भरोसा जताया है। PM मोदी ने तरुण कपूर को तीसरी बार प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) में एडवाइजर लगाया है। अब वह 10 जून 2027 तक इस पद पर काम करेंगे। केंद्रीय कार्मिक विभाग ने वीरवार शाम इसे लेकर आदेश जारी कर दिए हैं। तरुण कपूर को सोलर मेन भी कहा जाता है। उन्होंने हिमाचल प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम किया।

.

.

केंद्र की पीएम सूर्य घर मुफ्त बिजली योजना भी तरुण कपूर की सोच का नतीजा है। बीजेपी ने सभी घरों में बिजली का बिल जीरो करने का टारगेट रखा है। योजना के तहत सभी घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र लगाए जा रहे हैं। तरुण कपूर अपने काम में दक्षता के साथ बेहद मृदुभाषी अफसर हैं। इन्होंने दूसरे नौकरशाहों की तरह लाल बत्ती कल्चर को महत्व नहीं दिया। इनसे कभी भी कोई व्यक्ति आकर आसानी से मिलकर अपना निकाल लेता है।

.

.

वह कभी भी किसी तरह के विवादों में नहीं घिरे और न उन पर भ्रष्टाचार के आरोप लगे। हिमाचल में साल 1987 बैच के IAS तरुण कपूर नवंबर 2022 में भारत सरकार के पेट्रोलियम मंत्रालय से बतौर सचिव सेवानिवृत्त हुए। 2019 तक वह हिमाचल में सेवाएं दे रहे थे। तरुण कपूर जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर दिल्ली गए तो उस दौरान हिमाचल में एडिश्नल चीफ सेक्रेटरी (ACS) रेंक पर थे और तब फॉरेस्ट, एनवायरमेंट साइंस एंड टेक्नोलॉजी, पावर जैसे महत्वपूर्ण विभाग देख रहे थे।

.

यह भी पढ़ें : CM सुक्खू ने की CM भगवंत मान से की बात, खालसा एंट्री टैक्स मामले में उचित कार्रवाई की मांग, निहंगों के समर्थन में आया कोंग्रेसी MLA

.

2019 में तरुण कपूर जब केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर गए तब उन्होंने दिल्ली जल बोर्ड में सेवाएं दी। इसके बाद पेट्रोलियम मंत्रालय में बतौर सेक्रेटरी सेवाएं दी। इससे पहले वह डीसी शिमला-चंबा सहित विभिन्न विभागों का दायित्व निभा चुके थे। तरुण कपूर पहाड़ों की रानी शिमला से संबंध रखते हैं। उनकी प्रारंभिक शिक्षा भी शिमला से ही हुई। उन्होंने प्रदेश में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए बेहतर काम किया है। यही वजह है कि उन्हें सोलर मेन भी कहा जाता है।

.

यह भी पढ़ें : सांसद ढेसी ने की ब्रिटेन में हत्या मामले के बाद सिखों को निशाना बनाने पर कट्टर दक्षिण पंथी पार्टियों की कड़ी आलोचना

.