PTB News

Latest news
सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, खांबड़ा में यूकेजी ग्रेजुएशन समारोह उत्साहपूर्वक आयोजित, एलपीयू के डिस्टेंस और ऑनलाइन एजुकेशन प्रोग्राम में अगस्त 2026 सेशन के लिए एडमिशन शुरू, इनोसेंट हार्ट्स कॉलेज ऑफ़ एजुकेशन के 'भावी शिक्षकों' ने किया बेहतरीन प्रदर्शन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन, जालंधर के महिला सशक्तिकरण सेल ने ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ पहल के तहत ... शेयर बाजार! खुलते ही निवेशकों की जेब में पहुंचे कई लाख करोड़ रूपये Cockroach Janata Party के E20 जनता पार्टी उत्तरी मैदान में, देश के बड़े मंत्री के इस्तीफे की रखी मांग जालंधर! वाल्मीकि संगठनों के द्वारा सर्वसम्मति से पंजाब में बंद रखने के आह्वान का दिखा असर, SP जालंधर... नए शिक्षा मंत्री प्रह्लाद जोशी ने संभाला पद, रविवार को ही बुला ली सभी अधिकारियों की बैठक अंतर-राज्यीय साइबर धोखाधड़ी गिरोह का पर्दाफाश, चार राज्यों से छह लोग गिरफ्तार, ₹14.70 लाख किये बरामद... जालंधर! सोशल मीडिया पर फोटो लीक करना पड़ा निहंग विक्की थॉमस को भारी,

Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक की लहर

hamirpur youth aditya sharma dies in oman oil tanker attack

PTB Sad न्यूज़ हमीरपुर : हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के लिए एक अत्यंत दुखद खबर सामने आई है। ओमान तट के निकट स्ट्रेट ऑफ होर्मुज के पास हुए जहाज हमले में हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर जिले के युवा नाविक आदित्य शर्मा की मौत हो गई है। आदित्य हमीरपुर के गलोड़ क्षेत्र के निवासी थे और पालाउ ध्वज वाले तेल टैंकर एमटी सेटेबेलो पर डेक कैडेट के रूप में कार्यरत थे।

.

उनकी मौत की पुष्टि होने के बाद परिवार और पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है। हड़ेटा पंचायत के भालू गांव निवासी आदित्य जहाज पर डेक कैडेट के रूप में तैनात थे। बीते वर्ष नंवबर माह में वह घर से ड्यूटी के लिए गए थे। आदित्य के पिता राजेश कुमार जालंधर में निजी कंपनी में कार्यरत हैं जबकि माता गृहिणी हैं। आदित्य अपने माता पिता की इकलौती संतान थे, हादसे की सूचना के बाद परिजनों पर दुखों का पहाड़ टूट गया है।

.

.

परिजनों के अनुसार बुधवार रात नौ बजे के करीब उन्हें कंपनी के अधिकारियों से घटना की सूचना मिली, जिसमें उन्होंने बताया कि घटना के समय पोत पर कुल 24 चालक दल के सदस्य मौजूद थे, जिनमें से 21 को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया जबकि तीन की मौत हो गई जिसमें आदित्य भी शामिल है। घटना की सूचना के बाद तहसीलदार गलोड़ केशव कुमार मौके पर पहुंचे और परिजनों को हर संभव सहायता उपलब्ध करवाने का आश्वासन दिया।

.

.

जानकारी के अनुसार जहाज पर कुल 24 भारतीय चालक दल के सदस्य सवार थे। घटना के बाद 21 लोगों को सुरक्षित बचा लिया गया, जबकि तीन भारतीय नाविक लापता हो गए थे। बाद में बचाव अभियान के दौरान तीनों के मृत होने की पुष्टि की गई, जिनमें आदित्य शर्मा भी शामिल हैं। आदित्य, बड़सर विधानसभा क्षेत्र के गलोड़ के निवासी थे और तेल टैंकर पर डेक कैडेट के पद पर कार्यरत थे। इस युवा की मृत्यु की पुष्टि होने के बाद से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई है।

.

यह भी पढ़ें : Epstein से मुलाकात मेरी सबसे बड़ी भूल थी, ब्लैकमेल की थी कोशिश, बिल गेट्स का बड़ा खुलासा

.

आपको यह भी बता दें कि अमेरिकी सेना ने बुधवार 10 जून को पलाऊ ध्वज वाले तेल टैंकर एम/टी सेटेबेलो के इंजन कक्ष पर सटीक हथियारों से हमला किया। अमेरिकी सेना ने इस हमले को लेकर दावा करते हुए कहा है कि यह जहाज ईरानी तेल लेकर नौसैनिक नाकेबंदी तोड़ने की कोशिश कर रहा था। यह ईरान के आसपास के समुद्री क्षेत्र में अमेरिकी कार्रवाई से निष्क्रिय किया गया।

.

यह भी पढ़ें : मोदी कैबिनेट के 2 मंत्रियों की छुट्टी तय, राघव चड्ढा को लेकर भी आई बड़ी खबर