PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक दुःखद ख़बर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते आदमपुर में आज बहन को स्कूल छोड़ने गया भाई बस की चपेट में आ जाने से युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद रोडवेज बस का ड्राइवर मौके से भाग गया। उसे पकड़ने की मांग को लेकर परिवार ने आदमपुर-होशियारपुर रोड पर धरना लगा दिया। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार युवक की पहचान
. .राजन (17) निवासी चूहड़वाली के रूप में हुई है। घटना 2 बसों के ओवरटेक करने के दौरान हुई। बेटे की मौत की सूचना मिलते ही परिवार का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं युवक के दादा ने बताया कि राजन उनका इकलौता पौता था। लोगों का कहना है कि सुबह स्कूल टाइम में करतार बस का चालक सवारियों को उतार रहा था। इस दौरान सामने से रोडवेज की बस करतार बस को ओवरटेक करने लगी और उसने राजन को कुचल दिया।
.
ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया, जबकि कंडक्टर को काबू कर लिया गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच में जुट गई। पुलिस ने बस को कब्जे में ले लिया है और कंडक्टर को थाने ले जाया गया। पुलिस ने कहा कि परिजनों के बयानों के आधार पर बनती कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधिकारी ने कहा कि सड़क खराब होने के कारण बस चालक ने नियंत्रण खो दिया और यह हादसा हो गया।
. . .यह भी पढ़ें : हाईकोर्ट ने फिर लगाई पंजाब सरकार को फटकार, कहा- कोर्ट के साथ खेल खेलना करो बंद






























