PTB News

Latest news
पंजाब : एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने मारी गोलियां ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦਾ ਬੀ. ਡਿਜ਼ਾਇਨ (ਮਲਟੀਮੀਡੀਆ) ਸਮੈਸਟਰ ਦੂਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, रयात बाहरा प्रोफेशनल यूनिवर्सिटी, होशियारपुर में फोर्टिस के प्रख्यात न्यूरोलॉजिस्ट डॉ. निशित सावल का... चेयरमैन श्री अनिल चोपड़ा जी की याद को समर्पित होगा भव्य ऑडिटोरियम, सेंट सोल्जर ग्रुप ने किया भूमि पू... एचएमवी में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाने हेतु ‘साइएनर्जी 2026’ का आयोजन, Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस टूटा दुखों का पहाड़, इधर हिरासत में लिए गए अभिजीत दीपके, उधर पैतृक गांव में दादी का हुआ निधन पंजाब कांग्रेस के नव नियुक्त प्रधान परगट सिंह ने पेश की CM पद की दावेदार, कहा-राहुल के नेतृत्व में ल...

पंजाब : एंट्री ड्रग एक्टिविस्ट परविंदर झोटा को मेडिकल स्टोर मालिक ने मारी गोलियां

Drug activist Parvinder Jhota shot by medical store owner in Mansa Punjab

PTB Crime न्यूज़ मानसा : पंजाब के जिला मानसा से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है। जहां एंटी ड्रग टास्क फोर्स के संचालक परविंदर सिंह झोटा की गोलियां मारकर हत्या कर दी गई। उन्हें एक मेडिकल स्टोर मालिक ने आज यानि मंगलवार की सुबह ताबड़तोड़ गोलियां मार दीं। गोलियां इतने करीब से मारी गईं कि वह झोटा के शरीर से आर-पार हो गईं। वहीं दूसरी और परविंदर झोटे के एक साथी को भी इस दौरान गोलियां लगीं जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया।

.

.

इस घटनाक्रम के पता चलते ही स्थानीय पुलिस भारी फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गई है। वहीं इस दौरान मृतक परविंदर सिंह झोटे के समर्थक भी उनके घर पर इकट्‌ठा होने शुरू हो गए हैं। वहीं शुरुआती जानकारी के मुताबिक, परविंदर झोटा मेडिकल स्टोर पर आया और कहा कि सुबह कोई यहां से नशा लेकर गया है। उसे नशा किसने बेचा। इसको लेकर विवाद हुआ। जिसके बाद मेडिकल स्टोर मालिक ने झोटे को गोली मार दी। हत्या के बाद मेडिकल स्टोर को बंद कर मालिक वहां से फरार हो गया।

.

.

वहीं इस पुरे घटनाक्रम से जुडी एक वीडियो भी लगातार सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है, जिसमें परविंदर झोटा और मेडिकल स्टोर मालिक के बीच झगड़ा होती नजर आ रही है। जिसके बाद ही मेडिकल स्टोर मालिक झोटा को गोली मार देता है। आपको यह भी बता दें कि परविंदर सिंह झोटा मानसा में लंबे समय से नशे का विरोध कर रहे थे। वह न केवल नशा बेचने से रोकते थे बल्कि नशा बेचने वालों को भी पकड़ते थे। इसको लेकर कई बार उनका झगड़ा भी हो चुका था।

Drug activist Parvinder Jhota shot by medical store owner in Mansa Punjab
Drug activist Parvinder Jhota shot by medical store owner in Mansa Punjab

उनके कहने पर कई पंचायतों ने नशे के खिलाफ प्रस्ताव तक पास किए थे। जिस वक्त परविंदर सिंह झोटा मेडिकल स्टोर में गए, वह फेसबुक पर लाइव थे। इसमें दिख रहा है कि झोटा कहते हैं कि यह सुबह का टाइम है। यह बाबा नशा लेकर आया है। झोटा कहता है कि निकाल ले पिस्टल, मार दे फायर, तुझे कुछ नहीं कहेंगे। वहीं परविंदर सिंह झोटा कहता है कि दुकानदार ने पिस्टल निकाल रखा है। इस पर दुकानदार कहता है कि उसके पास कुछ नहीं।

.

यह भी पढ़ें : Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

.

फिर झोटा पूछता है कि इस बाबा को तूने नशा बेचा। दुकानदार इनकार करता है, तो झोटा कहता है कि CCTV कैमरा दिखा दे। परविंदर सिंह झोटा बुजुर्ग को पूछता है कि वह इसी दुकान से लेकर गया। बुजुर्ग के हां करते ही झोटा कहता है कि DSP को फोन लगाओ। दुकानदार कुछ कहता है, तो झोटा कहता है कि तू गोली मार दे। इस दौरान परविंदर सिंह झोटा और दुकानदार में बहस होती रहती है। वहीं दूसरी और दुकानदार कहता है कि तू गंद डाल रहा है।

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत

झोटा पूछता है कि फिर तुझे पिस्टल निकालने की क्या जरूरत है। इस दौरान वहां बड़ी संख्या में भीड़ जमा हो जाती है। परविंदर सिंह झोटा सबको दूर रहने के लिए कहता है क्योंकि दुकानदार ने पिस्टल निकाल रखी है। करीब सवा 4 मिनट की बहस के बाद दुकानदार पिस्टल से झोटे को गोली मार देता है। थोड़ी देर में झोटे की शक्ल दिखी लेकिन उसके बाद मोबाइल नीचे गिर जाता है। फिलहाल इस घटना के बाद पुरे इलाके में दहशत का माहौल बना हुआ है।