PTB News

Latest news
एच.एम.वी. में श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को समर्पित सेमिनार का आयोजन, पी सी एम एस डी कॉलेज फॉर विमेन जालन्धर के रोटारेक्ट क्लब ने पिंगलवाड़ा में दिवाली मनाई, सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल में बाल दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया, ਰਾਸ਼ਟਰੀ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਦਿਵਸ ਮੌਕੇ 'ਬੈਸਟ ਲਾਇਬ੍ਰੇਰੀ ਸਟੂਡੈਂਟ' ਸਨਮਾਨ ਦੀ ਸ਼ੁਰੂਆਤ, पंजाब में मेडिकल स्टोर संचालक से 50 लाख की फिरौती मांगने व फायरिंग करने के मामले में दो गिरफ्तार, SS... गांधी परिवार पर टिप्पणी कर फंसीं कंगना रनौत, FIR हुई दर्ज जालंधर : EX NSG Commando ने ASI को तेज रफ़्तार कार चलाने से रोका तो, ASI ने मारा थप्पड़ पंजाब पुलिस पर शिकायतकर्ता ने लगाए गंभीर आरोप, कपड़े उतारकर प्राइवेट पार्ट पर किए डंडों से वार पंजाब में फिर चली गोली, पंजाब पुलिस के ASI जोगिंदर सिंह की हुई मौत, परिवार में छाया मातम जालंधर : तेज रफ्तार बस का कहर, कई वाहनों को मारी जोरदार टक्कर, जांच में नहीं मिले बस ड्राइवर से D/L ...

Punjab : पुलिस कमिश्नर दफ्तर को मिली बम से उड़ाने की धमकी, पुलिस ने शुरू किया सर्च ऑपरेशन

Punjab amritsar police commissioner office bomb threat email investigation

PTB Big न्यूज़ अमृतसर : पंजाब से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां के अधीन पड़ते अमृतसर जिले में स्थित पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी मिलने से पुलिस प्रशासन में हड़कंप मच गया। धमकी ई-मेल के जरिए दी गई है। मामले की सूचना मिलते ही पुलिस के आला अधिकारी सतर्क हो गए और कार्यालय परिसर की जांच की गई।

.

.

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार, ई-मेल में पुलिस कमिश्नर कार्यालय को बम से उड़ाने की धमकी दी गई थी। इसके बाद पुलिस अधिकारियों ने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया और कार्यालय परिसर में चेकिंग की। धमकी को गंभीरता से लेते हुए संबंधित अधिकारियों ने मामले की जांच शुरू कर दी है।

.

.

पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर लिया है। अब धमकी भरा ई-मेल भेजने वाले की पहचान करने की कोशिश की जा रही है। इसके लिए ई-मेल से जुड़े तकनीकी पहलुओं की भी जांच की जा सकती है। फिलहाल, धमकी की वास्तविकता और इसके पीछे की मंशा का पता लगाने के लिए पुलिस जांच में जुटी है।

.

यह भी पढ़ें : Visa कंसल्टेंट्सी के ऑफिस में अज्ञात हमलावरों ने की अंधा/धुंध फा/यरिंग, जाँच में जुटी पुलिस

.

यह भी पढ़ें : पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान के OSD Rajbir Ghuman को मिली बड़ी राहत

.