PTB News

Latest news
पंजाब सरकार को हाईकोर्ट से फिर लगी फटकार, मुख्य सचिव पर लगा 1 लाख का जुर्माना पंजाब : आप पार्टी के सरपंच के बेटे की गो*लि*यां मार*कर की हत्या, दोस्त घायल CM ने महर्षि वाल्मीकि जयंती पर कृष्णा नगर स्थित मंदिर में टेका माथा, 25 लाख रुपये देने की कर दी घोषण... इन्नोसेंट हार्ट्स में आयोजित 'मार्केट डे' में युवा उद्यमियों ने अपनी रचनात्मकता और नवाचार का किया शा... जीएनए यूनिवर्सिटी ने ISTE स्टूडेंट्स ज़ोनल कन्वेंशन – टेक-प्रज्ञा 2026 का सफल आयोजन किया, पंजाब में सलमान की एंट्री और लग्जरी का शुरू होगा नया दौर, रियल एस्टेट में बड़ा धमाका राहुल गांधी की 'हिसाब मांगो रैली' के साथ संगरूर से शुरू होगा चुनावी आगाज-केसी वेणुगोपाल क्या कुछ कहा ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, नेवी कर्मी ने की पड़ोसी परिवार पर अंधा*धुंध फाय*रिंग, 3 की हुई मौत पंजाब : पंजाब केमिस्ट एसोसिएशन ने लिया बड़ा फैसला, मेडिकल स्टोरों पर अब नहीं मिलेगी हैबिट फॉर्मिंग ड्... पंजाब : फिर हुआ गो*ली*कांड, DGP गौरव यादव घटनास्थल पर पहुंचे, 5 गिरफ्तार

पंजाब : आप पार्टी के सरपंच के बेटे की गो*लि*यां मार*कर की हत्या, दोस्त घायल

amritsar son of sarpanch was shot dead his friend was also injured

PTB Crime न्यूज़ अमृतसर : पंजाब के अमृतसर जिले के चीता कलां गांव में आम आदमी पार्टी (आप) की सरपंच के बेटे की गोली मारकर हत्या कर दी गई। हमलावरों ने तीरथ सिंह और उसके दोस्त रणजीत सिंह पर ताबड़तोड़ फायरिंग की। इस दौरान करीब 7 से 8 राउंड गोलियां चलाई गईं। दोनों घायलों को अस्पताल पहुंचाया गया, जहां इलाज के दौरान तीरथ सिंह की मौत हो गई। रणजीत सिंह के पैर में गोली लगी है और उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस के मुताबिक, शुरुआती जांच में वारदात के पीछे पुरानी व्यक्तिगत रंजिश सामने आई है। एसएसपी देहाती कंवलप्रीत सिंह चाहल के मुताबिक, घटना शाम करीब साढ़े सात बजे की है। चीता कलां निवासी तीरथ सिंह अपने दोस्त रणजीत सिंह के साथ एक स्थान पर मौजूद था। इसी दौरान गांव के कुछ लोग वहां पहुंचे और दोनों पर अचानक गोलियां चलानी शुरू कर दीं। फायरिंग में तीरथ सिंह को दो गोलियां लगीं, जबकि रणजीत सिंह के पैर में गोली लगी।

Amritsar son of sarpanch was shot dead his friend was also injured

हमले के बाद दोनों को गंभीर हालत में अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, तीरथ सिंह को बचाया नहीं जा सका। रणजीत सिंह की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है। मृतक तीरथ सिंह का परिवार स्थानीय राजनीति में सक्रिय है। उसकी मां चीता कलां गांव की सरपंच हैं, जबकि उसका भाई कर सिंह आम आदमी पार्टी से जुड़ा ब्लॉक समिति सदस्य है। हालांकि, शुरुआती पुलिस जांच में हत्या के पीछे किसी राजनीतिक विवाद या गैंगवार की पुष्टि नहीं हुई है।

पुलिस इसे पुरानी व्यक्तिगत रंजिश से जुड़ा मामला मानकर जांच कर रही है। परिजनों का आरोप है कि दोनों पक्षों के बीच पहले से विवाद चल रहा था। कुछ दिन पहले नशा बेचने या उसकी बिक्री रोकने को लेकर भी कहासुनी हुई थी। आशंका जताई जा रही है कि इसी विवाद के चलते तीरथ सिंह और उसके दोस्त पर हमला किया गया। हालांकि, पुलिस का कहना है कि हत्या की असली वजह जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट होगी।

यह भी पढ़ें : ट्रिपल मर्डर से मचा हड़कंप, नेवी कर्मी ने की पड़ोसी परिवार पर अंधा*धुंध फाय*रिंग, 3 की हुई मौत

एसएसपी कंवलप्रीत सिंह चाहल के मुताबिक, मामले में गुरजंट सिंह, गुरदित सिंह, हरकीरत सिंह उर्फ हाकी और गोरा समेत अन्य लोगों के नाम सामने आए हैं। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ नामजद एफआईआर दर्ज कर ली है। आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए सीआईए और तकनीकी टीमों को लगाया गया है। पुलिस उनके संभावित ठिकानों पर छापेमारी कर रही है। एसएसपी ने आरोपियों को जल्द गिरफ्तार करने का दावा किया है। वारदात के बाद गांव में दहशत का माहौल है।

यह भी पढ़ें : पंजाब में सलमान की एंट्री और लग्जरी का शुरू होगा नया दौर, रियल एस्टेट में बड़ा धमाका