PTB Big Accident न्यूज़ जौनपुर : मंगलवार की सुबह बड़ा सड़क हादसा हुआ है / हादसे में दो भाइयों समेत एक ही गांव के पांच लोगों की मौत हो गई है / जबकि एक की हालत गंभीर बनी हुई है / पुलिस ने बुरी तरह से क्षतिग्रस्त कार को काटकर शवों को निकाला / ये घटना उत्तर प्रदेश के जौनपुर की है /
. .जिले के जलालपुर थाना इलाके के त्रिलोचन मकड़ा बाईपास के पास मंगलवार की सुबह बारातियों से भरी ब्रेजा और ट्रक में आमने-सामने टक्कर हो गई / हादसे में दो सगे भाइयों समेत एक ही गांव के 5 लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि एक किशोर की हालत नाजुक है / उसे ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया /
..
सिकरारा थाना क्षेत्र के बांकी गांव निवासी ननकऊ सिंह (45), हौसला प्रसाद (54), अनुग्रह प्रताप सिंह (17) पुत्र विवेक सिंह, छोटू सिंह (17) पुत्र सुशील सिंह, प्रभु देव (14) पुत्र विवेक सिंह, राजवीर सिंह (18) ब्रेजा गाड़ी से चंदौली बरात में गए थे / जहां से सभी भोर में बांकी सिकरारा आने के लिए निकले थे / करीब 6 बजे जैसे ही वह जलालपुर थाना इलाके के मकरा बाईपास त्रिलोचन पहुंचे थे, तभी जौनपुर की तरफ से वाराणसी जा रहे ट्रक से आमने-सामने की टक्कर हो गई /
. .हादसे में ननकऊ, हौसला प्रसाद मिश्र, अनुग्रह प्रताप सिंह, छोटू सिंह और प्रभु देव सिंह की मौके पर ही मौत हो गई / राजवीर सिंह की हालत गंभीर देख ट्रामा सेंटर के लिए रेफर कर दिया गया / घटना की जानकारी होने पर जलालपुर थाने की पुलिस पहुंच गई है / पुलिस ने गाड़ी से शवों को निकालकर कब्जे में ले लिया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें


































