A sudden fire in PGI Chandigarh Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Shocking न्यूज़ चंडीगढ़ : देश में इस कोरोना वायरस के संकट बीच अस्पतालों में आग लगने का मंजर भी खूब देखा जा रहा है / अभी हाल ही में महाराष्ट्र के एक कोविड अस्पताल में ICU यूनिट में आग लगने से 14 मरीजों की मौत हो गई थी / वहीं, अब चंडीगढ़ PGI में आग लगने की घटना सामने आई है / PGI में आग बीती रात लगी, हालांकि, आग पर समय रहते काबू पाकर स्थिति को बिगड़ने नहीं दिया गया /
. . .आपको बता दें कि, बीती रात नेफ्रोलॉजी डिपार्टमेंट के डायलिसिस सेंटर की एयर हैंडलिंग यूनिट-2 में आग लगी / आग लगने के समय यहां तीन मरीजाें का डायलिसिस चल रहा था, जिनको जल्दी से दूसरी जगह शिफ्ट किया गया / इधर, आग की सूचना मिलते ही फायर ऑफिसर राजेश कुमार कर्मचारियों के साथ मौके पर पहुंच गए और 5 मिनट में आग पर काबू पा लिया गया /
.
.वहीं, आग लगने की वजह से फैले धुंए को भी तत्काल बाहर निकाला गया ताकि धुआं मरीजों तक पहुंचकर उनके लिए दिक्कत न खड़ी कर सके, फिलहाल किसी तरह का जानमाल का नुकसान नहीं हुआ है / इससे पहले पिछले महीने भी PGI के ट्रॉमा सेंटर में भी शार्ट सर्किट से आग लग चुकी है, लेकिन इस आग से भी किसी को क्षति नहीं पहुँची /
. .
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
A sudden fire in PGI Chandigarh Punjab


































