PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

पंजाब में आम आदमी पार्टी के वर्कर पर चली गोलियां, हालत नाजुक जांच में जुटी पुलिस

Aam Aadmi Party worker was fired upon in Punjab, police engaged in critical investigation

PTB Crime News फगवाड़ा : पंजाब में आए दिन गोलियां चलने की घटनाएँ सामने आ रही हैं। ऐसा ही एक मामला फगवाड़ा से सामने आया हैं जहां आम आदमी पार्टी के वर्कर पर गोलियां चलाई गई है। मेहटा बाईपास के पास मोटरसाइकल सवार नौजवानों ने उस पर गोली चला दी। हमले में वह गंभीर रूप से घायल हो गया है। उसकी पहचान विपन कुमार उर्फ गोरा निवासी हरदासपुर के तौर पर बताई गई है।

इस घटना के बाद मोटरसाइकिल सवार हमलावर मौके से फ़रार हो गए। घायल नौजवान की पहचान विपन कुमार उर्फ गोरा पुत्र बिल्लू राम निवासी हरदासपुर के रूप में हुई है। गोली लगने के बाद विपन कुमार को घायल हालत में सिविल अस्पताल फगवाड़ा में लाया गया। उधर, सिविल अस्पताल के डाक्टर ने बताया कि अस्पताल में गोली लगने से ज़ख़्मी हालत में एक नौजवान आया था जिसकी नाजुक हालत देखते हुए जालंधर में रैफर कर दिया गया है। उधर पुलिस आधिकारियों ने मौके पर पहुंच स्थिति का जायज़ा लिया और अगली कार्रवाई शुरू कर दी।