PTB City न्यूज़ जालंधर : जालंधर के बस स्टैंड के पास स्थित इमिग्रेशन दफ्तर The Maninder Visa Jalandhar में हाथापाई को लेकर पुलिस का बयान सामने आया है। मामले की जानकारी देते हुए बस्ती बावा खेल थाना के प्रभारी जयइंद्र सिंह ने बताया कि उन्हें सूचना मिली थी कि स्पोर्ट्स मार्केट में लड़ाई हुई है। जिसके बाद मौके पर पहुंचे तो पता चला घायल नौजवान को उपचार के लिए सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने हालत गंभीर होने के कारण नौजवान को सत्यम अस्पताल में रैफर कर दिया।
.घटना को लेकर घायल नौजवान के भाई महिंदर सिंह { The Maninder Visa Jalandhar} के बयानों पर FIR दर्ज की गई। थाना प्रभारी ने बताया कि 8 से 10 व्यक्तियों द्वारा नौजवान पर हमला किया गया। उन्होंने कहा कि पैसो को लेकर बस स्टैंड चौकी के अधीन आते इमिग्रेशन दफ्तर में विवाद हुआ था। इस मामले में मनिंदर सिंह, मोहित तिवाड़ी और कुलबीर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया गया। इस मामले को लेकर थाना 6 में मामला चल रहा था।
. .लेकिन लड़ाई उनके इलाके में यह हुई थी। विवाद का कारण पैसों के लेन-देन को लेकर था। जहां भाई ने आरोप लगाए है कि विदेश जाने के लिए 5 लाख लेने थे और 2 लाख ट्रैवल एजेंट {The Maninder Visa Jalandhar} द्वारा दिए गए। इस मामले को लेकर दोषियों के घर पर दबिश दी गई, लेकिन दोषी फरार चल रहे और घरों पर ताले लगे हुए है। बता दें कि घटना की सीसीटीवी फुटेज भी सामने आई है। सीसीटीवी फुटेज में देखा जा सकता है कि सिख नौजवान दफ्तर में आता है और कर्मी से हाथापाई करने लग जाता है।
. .जिसके बाद स्टाफ के कर्मियों द्वारा उसे घेर लिया गया और ग्रीन कमीज पहने नौजवान ने किसी चीज से सिख नौजवान पर हमला कर दिया। वीडियो में घटना को लेकर आवाज सुन रही है। जिसमें मनिंदर { The Maninder Visa Jalandhar} का नाम लेकर नौजवान द्वारा हमला करने को लेकर सिख नौजवान आरोप लगा रहा है। घटना में घायल सिख नौजवान सिर से खून निकलने पर हैरान रह गया। वहीं सिख नौजवान के साथी ने उसे छोड़ने के लिए कहा
.यह भी पढ़ें : पंजाब पुलिस में तैनात SHO को किया सस्पेंड, जाने पूरा मामला
.और कर्मियों द्वारा दफ्तर का दरवाजा बंद करने के लिए कहा गया। जिसके बाद दोनों में हाथापाई हो गई और कर्मियों को सिख नौजवान ने पर्चा दर्ज करवाने के लिए कहा। वहीं कर्मियों द्वारा कहा गया वह पर्चा दर्ज करवा लें। बताया जा रहा हैकि ग्रीन कमीज पहने नौजवान के साथ सिख नौजवान का पहले भी विवाद हो चुका है। इस दौरान वीडियो में तीसरे व्यक्ति द्वारा उस पर हमला करने के सिख नौजवान ने आरोप लगाए है।
.










































