PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

जालंधर में भी आप पार्टी का हाल संगरूर वाला होगा, भाजपा करेगी किला फतह: डॉ. राज कुमार वेरका

AAPs condition in Jalandhar will be similar to that of Sangrur BJP will win the fort: Dr Raj Kumar Verka Jalandhar

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : भारतीय जनता पार्टी पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. राज कुमार वेरका ने लोकसभा चुनाव को लेकर भाजपा चुनाव कार्यालय लाजपत नगर में आयोजित पत्रकारवार्ता के दौरान आम आदमी पार्टी पर बरसते हुए कहा कि जो हाल आम आदमी पार्टी का संगरूर लोकसभा चुनाव में हुआ है वही हाल इनका जालंधर के इस लोकसभा चुनाव में होगा।

इस अवसर पर प्रदेश मीडिया सचिव जनार्दन शर्मा, अमरजीत सिंह अमरी, रमन पब्बी, मनोज अग्रवाल व अमित भाटिया उपस्थित थे। डॉ. राज कुमार वेरका ने कहा कि आम आमी पार्टी के पास पंजाब में 92 विधयाक हैं, लेकिन फिर भी मुख्यमंत्री भगवंत मान की अपनी संगरूर लोकसभा की सीट हार जाना मुख्यमंत्री भगवंत मान और उनकी पार्टी के लिए बहुत ही शर्म की बात है।

आम आदमी पार्टी को जालंधर में चुनाव लड़ने के लिए कोई चेहरा तक नहीं मिला। आम आदमी पार्टी को क्यूँ एक कांग्रेसी को अपना उम्मीदवार बनाना पड़ा और वो भी चुनाव हारा हुआ? जनता सब कुछ देख और समझ रही है। भाजपा निश्चित तौर पर जमीनी तौर पर बहुत मजबूत है और पार्टी पूरी मजबूती के साथ रणनीति बनाकर यह चुनाव लड़ रही है। कार्यकर्ताओं की कड़ी मेहनत के चलते भाजपा प्रत्याशी इंद्र इकबाल सिंह अटवाल इस चुनाव में जनता के समर्थन से प्रचंड बहुमत प्राप्त कर विजय हासिल करे नया इतिहास रचेंगें।

Latest News