.
Abohar Road Accident Three Senior Army Officers Killed, 2 Injured Punjab
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Accident न्यूज़ अबोहर : पंजाब के अबोहर में आर्मी की एक एंबुलेंस ट्रॉला ट्रक से टकरा गई / हादसे में तीन सीनियर आर्मी ऑफीसर्स ने मौके पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दो अन्य लोग घायल हो गए / आर्मी एंबुलेंस सेना के एक बीमार जवान को लेकर बठिंडा जा रही थी / शहर के मलोट रोड पर हादसे का शिकार हो गई /
..
आर्मी की एंबुलेंस पर बीमार नायक सूबेदार जीत सिंह को इलाज के लिए बठिंडा ले जाया जा रहा था तो मलोट के रिलायंस पेट्रोल पंप के निकट रोड पर आवारा पशुओं को बचाने के चक्कर में आर्मी की एंबुलेंस की सामने से आ रहे ट्रॉले के साथ टक्कर हो गई /
..
दाेनों वाहनों के बीच टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि आर्मी की एंबुलेंस में आग लग गई थी / हादसे के बाद अस्पताल ले जाते वक्त नायक सूबेदार जीत सिंह, सूबेदार जीतपाल सिंह व एक कंपाउंडर यश पांडेन की मौके पर मौत हो गई, जबकि इस सड़क दुघर्टना में सिपाही डीएस पाल और सिपाही दीवेंद्र बुरी तरह घायल हो गए /
..
सूचना मिलते ही मौके पर थाना सदर मलोट की पुलिस और आर्मी के उच्चाधिकारी भी मौके पर पहुंचे / कबरवाला पुलिस थाने के जवानों ने सरकारी अस्पताल मलोट में भर्ती करवाया, जहां से उन्हें प्राथमिक उपचार के बाद रेफर कर दिया गया /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Abohar Road Accident Three Senior Army Officers Killed, 2 Injured Punjab






































