.
Actor salman khan wont appear before jodhpur court blackbuck case
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big Breaking न्यूज़ जोधपुर : बॉलीवुड एक्टर सलमान खान की काला हिरण शिकार मामले में आज यानी शुक्रवार को जोधपुर कोर्ट में पेशी होनी थी, लेकिन इस पेशी से पहले सलमान कोर्ट नहीं जा रहे हैं / सलमान खान के वकील हस्तीमल सारस्वत कोर्ट में जाने से पहले कहा कि सलमान खान कोर्ट नहीं आएंगे /
..
आपको बता दें कि जोधपुर कोर्ट में सलमान के खिलाफ दो मामले चल रहे हैं / पहला मामला 1998 में फिल्म ‘हम साथ-साथ हैं’ की शूटिंग के दौरान काले हिरण के शिकार से जुड़ा है / इसमें 25 अप्रैल 2018 को सलमान खान को 5 साल की सजा सुनाई गई थी /
..
सजा के खिलाफ अपील करते हुए सलमान के वकील ने सजा निलंबित करने की मांग की / इस मामले में सुनवाई चल रही है / दूसरा मामला अवैध हथियार रखने का है, जिससे साल 2016 में सलमान को बरी कर दिया गया था / सरकार ने सलमान के बरी किए जाने के खिलाफ कोर्ट में अपील की / इस पर भी सुनवाई आज होनी है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Actor salman khan wont appear before jodhpur court blackbuck case




































