PTB News

Latest news
PNB में 17 करोड़ के नकली नोट मिलने से हड़कंप, 3 अधिकारी सस्पेंड, RBI ने शुरू की जांच PhonePe ने लॉन्च की नई UPI सर्विस, बिना इंटरनेट के होगी पेमेंट, करोड़ों लोगों को मिलेगा फायदा ब्रिटिश ओलिविया स्कूल के मुक्केबाज हिमांशु गुप्ता ने जिला स्तरीय बॉक्सिंग में जीता गोल्ड मेडल, राज्य... स्कूल में पढ़ने वाली 3 साल की बच्ची से किया चॉकलेट का लालच देकर बस ड्राइवर ने यौन शोषण, गिरफ्तार देश में फिर हुआ निर्भया जैसा कांड, स्लीपर बस में 11वीं की छात्रा से दरिंदगी, ड्राइवर-कंडक्टर गिरफ्ता... इनोसेंट हार्ट्स स्कूल, ग्रीन मॉडल टाउन में जालंधर सहोदया ‘स्लोगन स्पार्क’ प्रतियोगिता का आयोजन, रिश्तों की डोर से सामाजिक दायित्व तक: आइवी वर्ल्ड स्कूल में अनूठे अंदाज़ में मनाया गया रक्षाबंधन, मुख्यमंत्री ने देहरा में 46 करोड़ रुपये की लागत की प्रदेश की पहली ओजोन आधारित पेयजल परियोजना की घोषणा... Punjab CM Bhagwant Mann के खिलाफ Social Media पर शुरू हुई अनफॉलो मुहिम Canada ने दी युवाओं को बड़ी राहत, LMIA आवेदन पर वर्क परमिट विस्तार के लिए नए नियम लागू

कंगना रनौत और सलमान खुर्शीद के खिलाफ किया गया केस दर्ज,

Actress kangana ranaut salman khurshid congress jharkhand dhanbad district court

PTB Big न्यूज़ मुंबई / दिल्ली : भीख में आज़ादी वाले बयान को लेकर फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत इन दिनों खूब सुर्खियों में बनीं हुईं है / आपको यह भी बता दें कि कंगना के1947 में आज़ादी भीख में मिलने वाले बयान को लेकर जहां घमासान मचा हुआ है /

यही नहीं कांग्रेस नेता सलमान खुर्शीद की किताब में हिन्दुत्व पर की गई टिप्पणी को लेकर झारखंड की धनबाद जिला अदालत में 2 अलग-अलग मामले दर्ज कराए गए हैं / कंगना और सलमान खुर्शीद दोनों के खिलाफ जनभावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप लगाते हुए कोर्ट से कार्रवाई की गुहार लगाई गई है /

धनबाद के पांडरपाला निवासी इजहार अहमद उर्फ बिहारी की तरफ से फिल्म अभिनेत्री कंगना रनौत के खिलाफ कोर्ट में दायर शिकायतवाद में कहा गया है कि उन्होंने देश के लाखों स्वतंत्रता सेनानियों की शहादत और कुर्बानी का अपमान तो किया ही है, उनकी टिप्पणी से देश के सम्मान को भी ठेस पहुंची है /

वहीं शिकायतवाद में इस बयान को लेकर भाजपा नेता वरुण गांधी की तरफ से की गई आलोचना का हवाला देते हुए इसे देशद्रोह का मामला बताया गया है / आपको यह भी बता दें कि अदालत में 20 नवंबर को सुनवाई होगी /