actress kangana ranaut want india name to change as bharat this is the reason
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB “मनोरंजन” न्यूज़ मुंबई : बॉलीवुड अभिनेत्री ‘पंगा गर्ल’ यानि कंगना रणौत फिल्में तो करती ही हैं साथ- साथ सोशल मीडिया पर भी काफी सक्रिय रहती हैं / वो अक्सर किसी ना किसी सामाजिक-राजनीतिक और फिल्मी मुद्दे पर अपने विचार रखती हैं जिसकी चर्चा होने लगती है और कई बार उनके विचार विवाद में बदल जाते हैं / हाल ही में कंगना रणौत ने देश का नाम बदलने की बात कह दी है / कंगना ने इच्छा जताई है कि इंडिया का नाम बदलकर भारत कर देना चाहिए / इंडिया नाम ब्रिटिश लोगों ने रखा था और ये गुलामी की पहचान है /
. .कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर दो स्टोरी पोस्ट की है जिसमें उन्होंने भारत और इंडिया के बीच का फर्क बताया है / भारत की परिभाषा बताते हुए कंगना ने लिखा कि, ‘ये एक संस्कृत शब्द है / भ से भाव, र से राग और त से ताल का अर्थ निकलता है / इसके साथ ही उन्होंने इंडिया को लेकर भी अपने विचार रखे / उन्होंने लिखा, ‘भारत तभी आगे बढ़ सकता है जब वो अपनी प्राचीन सभ्यता और संस्कृति में विश्वास कर उसी के रास्ते पर आगे बढ़ेगा / इसके साथ ही कंगना ने सभी से गीता, वेदों और योग से जुड़ने की अपील की /
.कंगना रणौत का कहना है कि, ‘ब्रिटिश लोगों ने इंडिया नाम रखा था जब हम उनके गुलाम थे / ये नाम भी उसी गुलामी का प्रतीक है / हर नाम का मतलब होता है और ब्रिटिश ये बात जानते थे इसलिए उन्होंने ना सिर्फ जगह के नाम ही दिए बल्कि लोगों और ऐतिहासिक इमारतों को भी नाम दे दिया / ऐसे में इस नाम को बदल देना चाहिए और इसे सिर्फ भारत ही रहने देना चाहिए / अब वक्त आ गया है कि हम उसी सम्मान को वापस पाएं / जब हम अपनी सभ्यता और संस्कृति से जुड़ेंगे तभी भारत का भी विकास होगा’ /
.
.बता दें कि योग दिवस के मौके पर भी कंगना रणौत ने इंस्टाग्राम पर इसकी खासियत बताई थी साथ ही कहा था कि योग से ही उनके माता पिता को बहुत आराम मिला / उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीरें साझा कीं थी जिसमें उनके माता पिता योग करते नजर आ रहे थे / इन पोस्ट में उन्होंने लिखा था, ‘हर कोई जानता है कि मैंने कब और कैसे योग करना शुरू किया लेकिन कोई नहीं जानता होगा कि मैंने अपने पूरे परिवार को कैसे इसकी आदत डलवाई / अब मेरा पूरा परिवार योग नामक इस वरदान और आशीर्वाद का नियमित रूप से पालन करता है /’
.कंगना ने आगे लिखा, ‘कुछ ने विरोध किया, कुछ ने समय लिया, कुछ साल पहले मेरी मां के शरीर में डायबिटीज, थायरॉयड और हाई कोलेस्ट्रॉल जैसी समस्याएं घर कर गई थीं / डॉक्टर ने कहा कि हमें इससे निजात पाने के लिए एक ओपन हार्ट सर्जरी करनी होगी / उस दिन मैं टूट गई थी / मैं अपनी मां के पास रोती हए गई और कहा मुझे आपके जीवन के दो महीने दे दीजिए / मैं ये सर्जरी नहीं होने दे सकती / मेरी मां ने मुझ पर भरोसा किया और योग से खुद को ठीक कर लिया / आज मेरे परिवार में सभी स्वस्थ हैं’ /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
actress kangana ranaut want india name to change as bharat this is the reason































