PTB Big न्यूज़ अमृतसर : हिंदू नेता सुधीर सूरी की हत्या के बाद माहौल काफी तनावपूर्ण हो गया था और हड़कंप मच गया था। इसी दौरान एक युवक राहुल ने सिखों को जान से मारने की धमकियां थी जिसके बाद उसने सिखों से माफी मांगी ली थी।
राहुल ने कहा कि वह हाथ जोड़कर माफी मांगता है, मुझे माफ कर दो, सिख उसके भाई हैं। युवक ने कहा कि उसके मुंह से गलती से निकल गया था। आतंकवादी और मारने वाली बात के लिए वह माफी मांगता है। जिक्रयोग्य है कि कल गोपाल मंदिर के बाहर शिव सेना द्वारा धरना दिया जा रहा था
तो तभी हिंदू नेता सुधीर सूरी की गोलियां मारकर हत्या कर दी थी। इस दौरान उनकी हत्या के बाद माहौल तनावपूर्ण हो गया था। जानकारी के अनुसार उनके सहयोगियों द्वारा उन्हें एस्कॉर्ट अस्पताल में भर्ती करवाया गया था जहां इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई।








































