.
After Sunny Sahota now the police arrested journalist Bhupinder Singh Sajjan Hoshiarpur Punjab
पटियाला की सब्ज़ी मंडी में निहंगों और पुलिस के बीच हुई झड़प से संबंधित बताया जा रहा है मामला,
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ होशियारपुर : पंजाब पुलिस कर्फ़्यू की दीवार में सत्य की आवाज़ उठाने वाले पत्रकारों पर शिकंजा कस्ते जा रही है / अमृतसर में पत्रकार सन्नी सहोता पर मामला दर्ज करने के बाद अब होशियारपुर के पत्रकार भुपिन्दर सिंह सज्जन को भी गिरफ़्तार ने आज गिरफ्तार कर लिया है /
..
जानकारी के अनुसार ए.एस.पी टीवी के गुरसिख पत्रकार भुपिन्दर सिंह सज्जन को होशियारपुर के थाना माडल टाऊन की पुलिस ने आज शाम को उनके घर से गिरफ़्तार किया है / भुपिन्दर सिंह सज्जन की पत्नी बीबी अमरजीत कौर ने इस दौरान बताया कि पत्रकार सज्जन आज सुबह हुए पटियाला की सब्ज़ी मंडी में निहंगों और पुलिस के बीच हुई झड़प से संबंधित अपना लाइव प्रोगराम “वाज की उड़ान” करके थे ही थे कि थाना माडल टाऊन के एसएचओ बलविन्दर सिंह पुलिस पार्टी सहित उनके घर पहुंच गए /
.इस दौरान एसएचओ पत्रकार भुपिन्दर सिंह सज्जन को यह कह कर अपने साथ ले गए कि इसने कर्फ़्यू का उल्लंघन किया है, जबकि जिस दिन से कर्फ़्यू लगा है सज्जन अपने घर से बाहर ही नहीं गए /
.वहीं दूसरी तरफ थाना माडल टाऊन होशियारपुर का कहना है कि भुपिन्दर सिंह सज्जन अपने कार्यक्रमों के माधयम से लोगों को भड़काने का काम कर रहे, जबकि इसके पास पत्रकारिता का कोई लाइसेंस भी नहीं है / इसलिए पुलिस ने भुपिन्दर सिंह सज्जन के खिलाफ एफआईआर नंबर 96 धारा 188, 270, 505, 115 कर्फ़्यू का उल्लंघन करने का मामला दर्ज किया है /
.फ़िलहाल इस मामले में सब-इंस्पेक्टर हंस राज इस केस की जाँच कर रहे हैं / इस बात का पता चलते ही होशियारपुर के पत्रकारों में काफी रोष है और उनका कहना है कि सत्य उजागर करने की वजह से हमारे पत्रकार भाई पर पुलिस ने जानबूझकर केस दर्ज किया है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
After Sunny Sahota now the police arrested journalist Bhupinder Singh Sajjan Hoshiarpur Punjab






































