PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एजीआई में फुटसल गोल्डन लीग का आयोजन,

agi-organizing-futsal-golden-league

PTB न्यूज़ “शिक्षा” : स्मार्ट होम्स, जालंधर हाइट्स 2, अर्बाना और जालंधर हाइट्स 3, की फुटसल टीमे एजीआयी फुटसल गोल्डन लीग चैंपियनशिप , जो जालंधर हाइट्स 1 के टी ब्लॉक के खेल मैदान में चल रही है की सेमीफ़ाइनल में पहुँच गई है ।

राउंड रॉबिन लीग में स्मार्ट होम्स को 8 अंक मिले, जालंधर हाइट्स 2 ,को अर्बाना फुटसल टीम के बराबर 7 अंक मिले लेकिन गोल औसत के आधार पर उसे दूसरा स्थान मिला और अर्बाना को तीसरा स्थान मिला। जालंधर हाइट्स 1, को चार अंकों के साथ चौथा स्थान मिला। जालंधर हाइट्स और स्काई गार्डन को दो-दो अंकों के साथ पांचवां और छठा स्थान मिला।

आज खेले गए पहले मैच में स्मार्ट होम्स फुटसल की टीम ने स्काई गार्डन को 4-0 से हराया। चारों गोल स्मार्ट होम के मनन ने किये। दूसरे मैच में स्मार्ट होम्स ने जालंधर हाइट्स 2 को 5-3 से हराया। स्मार्ट होम के शमीम ने 3 और मनन ने दो गोल किये। जालंधर हाइट्स 2 के शुभराज , रुद्र और प्रिंस ने स्मार्ट होम्स के खिलाफ एक-एक गोल किया।

अर्बाना और स्काई गार्डन के बीच खेले गए तीसरे मैच में स्काईगार्डन ने 4-2 से मैच जीता । स्काईगार्डन के अर्शवीर ने 1, आद्विक ने 2 और रेहान ने 1 गोल किया। अर्बाना के रणवीर और अदिक्षित ने स्काई गार्डन के खिलाफ एक-एक गोल किया।

एजीआई ग्लोबल स्कूल 4, और 5 की टीमे 10 साल से कम आयु की कैटोगरी के सेमीफ़ाइनल में पहुँच गई है ।आज खेले गए 10साल से कम आयु की किड्स गोल्डन लीग में एजीआई ग्लोबल स्कूल 5, ने एजीआई ग्लोबल स्कूल 3, को 2-0 से हराया। अब 20 साल से कम उम्र की फुटसल चैंपियनशिप का सेमीफाइनल कल स्मार्ट होम्स बनाम जालंधर हाइट्स 3 और जालंधर हाइट्स 2 बनाम उरबाना के बीच खेला जाएगा।

Latest News