.
Ajay Jain substitute honored for literary service Indor
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB City न्यूज़ इंदौर / मध्यप्रदेश / उज्जैन : साहित्यिक-सामाजिक और पत्रकार अजय जैन ‘विकल्प’ (इंदौर) को शब्द प्रवाह मंच (उज्जैन) द्वारा सम्मानित किया गया है / 2019 के अखिल भारतीय साहित्यिक पुरस्कार वितरण के इस समारोह में मातृभाषा हिंदी की सतत श्रेष्ठ साहित्यिक सेवा के लिए यह सम्मान कालिदास अकादमी (उज्जैन) में राष्ट्रीय पुस्तक मेले के मंच से वार्षिक समारोह में कार्यक्रम अध्यक्ष मध्यप्रदेश ग्रंथ अकादमी के
..
निदेशक डॉ. राम राजेश मिश्र,राष्ट्रीय पुस्तक न्यास के सम्पादक लालित्य ललित (दिल्ली), विक्रम विश्वविद्यालय के कुलानुशासक डॉ. शैलेन्द्र कुमार शर्मा,और प्रसिद्ध बाल साहित्यकार राजकुमार जैन ‘राजन’ (चित्तौड़गढ़) ने भेंट किया /
..
मंच की संयोजक सम्पादक डॉ. सोनाली नरगुंदे ने बताया कि, साहित्य सेवा के लिए नवोदित-कनिष्ठ-वरिष्ठ रचनाकारों को विगत मार्च 2018 से इस मंच से जोड़ कर सतत हिन्दी का प्रचार, पोस्टकार्ड अभियान, विद्यालयों में स्पर्धाएं और सम्मान करना जारी है /
.यहाँ राजस्थान सहित असम, महाराष्ट्र, झारखंड, दिल्ली, मध्यप्रदेश, बिहार गुजरात और छत्तीसगढ़ आदि अनेक राज्यों से हर आयु के सैकड़ों रचनाकार जुड़े हुए हैं / मात्र 21 माह में 35 लाख पाठकों तक पहुंच चुके इस मंच को साहित्य सेवा के अन्तर्गत पहले अंतरराष्ट्रीय स्तर पर कनाडा और राष्ट्रीय शिक्षक संचेतना संस्था से भी सम्मानित किया जा चुका है /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
WhatsApp पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे WhatsApp नंबर 9592825203 को अपने Mobile में Save करके हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें अपडेट न्यूज़ मिल सकें /
Ajay Jain substitute honored for literary service Indor






































