PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

नार्थ हल्के में अकाली, भाजपा के साथ अब बसपा को भी लगा बड़ा झटका, हैनरी की अगुवाई में कई नेता व् कार्यकर्त्ता हुए कांग्रेस में शामिल,

Akali in the North, along with the BJP, now the BSP also got a big setback, many leaders and workers led by Henry joined the Congress

PTB Big Political न्यूज़ जालंधर : शिरोमणि अकाली दल और भारतीय जनता पार्टी में गठबंधन टूटने का सियासी फायदा सीधा कांग्रेस को मिल रहा है, ऐसा ही कुछ जालंधर के उत्तरी हल्के में देखने को मिल रहा है, पिछले दिनों भाजपा के कई नेता व् कार्यकर्त्ता क्षेत्र के विधायक जूनियर अवतार हैनरी की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए और अब नार्थ हल्के में हैनरी ने अकाली, भाजपा के साथ अब बसपा को भी झटका दे दिया /

.

.

आज शाम वार्ड नंबर 2 के कई अकाली, भाजपाई और बसपा के नेता व कार्यकर्त्ता पंजाब के पूर्व कैबिनेट मंत्री व् प्रदेश कांग्रेस के उप प्रधान अवतार हैनरी की अगुवाई में कांग्रेस में शामिल हो गए / कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का कहना है की विधायक हैनरी के कारगुजारी से प्रभावित होकर और उनका जनता के प्रति अच्छा व्यवहार देख कर वह कांग्रेस में शामिल हो रहे है और कहा की जिस तरह विधायक बिना किसी भेदभाव से जनता की सेवा में जुटे हुए है वह किसी से भी छुपा नहीं है /

.

हैनरी ने कांग्रेस में शामिल हुए नेताओं का हार्दिक स्वागत किया और अपने संबोदन में कहा की कांग्रेस एक सेकुलर पार्टी है यहाँ किसी भी धर्म, जात-पात आदि की आड़ में राजनीति नहीं की जाती / उन्होंने कहा की पंजाब की भोली भाली जनता को गुमराह करके हिंदू-सिख भाईचारे की सांझ का हवाला देकर अकाली दल व भाजपा वोट बटोरते रहे और जनता की परवाह किए बिना अपने स्वार्थो की पूर्ति के लिए गठबंधन चलाते रहे जब दोनों के स्वार्थ पुरे हो गए और गठबंधन से नुक्सान दिखने लगा तो चंद मिंटो में ही इन्होने गठबंधन तोड़ दिया /

.

.

हैनरी ने कहा की इन पार्टियों के कार्यकर्ताओ समेत पंजाब की जनता को इनकी नियत की समझ आ चुकी है की यह पार्टियां अपने निजी स्वार्थ के लिए किसी भी हद तक जा सकती है / अंत: पूर्व मंत्री हैनरी ने शामिल हुए नेताओं को यह आश्वासन दिया की पार्टी में उन्हें पूरा सम्मान दिया जायेगा और सुख दुःख में वह सदा उनके साथ खड़े रहेंगे /

.

इस मौके पर कांग्रेसी नेता सुखदेव सिंह बाठ, पार्षद पति रवि सैनी, अश्वनी गुप्ता, मोहित कुमार और शामिल हुए नेता अमरचंद उफ़ अम्बी, जसवीर सिंह जस्सी, बाली मणि, घनश्याम शुक्ला, प्रदीप कुमार, कुलदीप बढ्न, प्रेमचन्द पिंडा, गुरप्रीत सिंह कोच, हरप्रीत सिंह, सरदार तरलोचन सिंह, जतिंदर सिंह, परवीन भगत, पलविंदर कुमार, जतिंदर कुमार, लखविंदर सिंह, गुरचरण सिंह, दविंदर सिंह, अजय कुमार, हरजिंदर सिंह रंधावा, वासु आदि उपस्तिथ थे /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें