PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

कल लापता हुए विमान में सवार सभी 22 लोगों के मारे जाने की आशंका, अभी तक मिले 14 शव,

all 22 people on the Nepalese plane that went missing yesterday are feared dead 14 bodies found so far

PTB Sad न्यूज़ नेपाल : खराब मौसम के बीच नेपाल की सेना ने मुस्तांग जिले में रविवार सुबह लापता विमान का मलबा सोमवार को खोज निकाला। नेपाल के गृह मंत्रालय के प्रवक्ता फणींद्र मणि पोखरेल ने सोमवार सुबह बताया कि विमान में सवार सभी यात्रियों के मारे जाने की आशंका है। इस विमान पर चार भारतीय नागरिकों समेत कुल 22 लोग सवार थे।

आरंभिक जांच के अनुसार किसी यात्री के जिंदा बचने की संभावना नहीं है। हालांकि, आधिकारिक बयान बाद में जारी किया जाएगा। उधर, नेपाली मीडिया ने कहा कि बचाव दल ने विमान के मलबे से 14 शव निकाल लिए हैं। पुलिस के अनुसार शवों की हालत इतनी खराब है कि उनकी पहचान मुश्किल है।

नेपाल की ‘तारा एयर’ के ट्विन ऑटर 9एन-एईटी विमान ने रविवार सुबह पोखरा से सुबह 09.55 बजे उड़ान भरी थी। नेपाल के पुलिस इंस्पेक्टर राज कुमार तमांग के नेतृत्व में एक टीम घटना स्थल पर पहुंच गई। तमांग ने बताया कि कुछ शवों की पहचान मुश्किल है। नेपाली सेना ने सोमवार सुबह वह जगह ढूंढ निकाली, जहां यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हुआ था।

सेना के प्रवक्ता ने एक ट्वीट में कहा राहत और बचाव दल ने विमान के दुर्घटना स्थल का पता लगा लिया है। तारा एयर का 9 एनएईटी डबल इंजिन विमान रविवार को पहाड़ी जिले में लापता होने के कुछ घंटे बाद मुस्तांग जिले के कोवांग गांव में दुर्घटनाग्रस्त हो गया था।

हवाईअड्डा अधिकारियों ने बताया कि विमान का संपर्क मुस्तांग के लेटे इलाके में पहुंचने के बाद टूट गया था। जिला पुलिस कार्यालय के डीएसपी राम कुमार दानी ने बताया कि टिटी के स्थानीय लोगों ने हमें फोन किया और बताया कि एक असामान्य आवाज सुनी है जैसे कि कोई धमाका हुआ हो।

स्थानीय लोगों द्वारा नेपाल सेना को दी गई जानकारी के अनुसार तारा एयर का यह विमान लामचे नदी के पास दुर्घटनाग्रस्त हुआ। सेना के प्रवक्ता नारायण सिलवाल ने कहा कि कल बर्फबारी के कारण रोके जाने के बाद तलाशी अभियान फिर से शुरू किया गया है। रविवार को मुस्तांग जिले में बर्फबारी होने के कारण विमान को तलाशने में जुटे सभी हेलिकॉप्टरों को वापस बुला लिया गया था।