PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

एक तरफ सिद्धू मूसेवाला की मौत से गम में डूबा देश, वहीं IPL के जश्न में डूबे हरभजन सिंह को लोगों ने कहा तैनूं शर्म दा घाटा,

Country is deeply saddened by the death of Sidhu Musewala same time people said that Harbhajan Singh who was immersed in the celebration

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : पंजाबी गायक और रैपर से राजनीतिज्ञ बने सिद्धू मूसेवाला का पंजाब के मानसा में अज्ञात हमलावरों ने गोलियां मार कर कत्ल कर दिया था, जिस कारण पूरे पंजाब में गमगीन माहौल बना हुआ है। वहीं बीते दिन आई.पी.एल. 2022 के फाईनल में गुजरात टाइटन्स ने राजस्थान रॉयल को 7 विकटों के साथ हरा कर खिताब जीत लिया।

इस जीत की बधाई देने के लिए राज्य सभा मैंबर और पूर्व क्रिकेटर हरभजन सिंह ने एक ट्वीट किया, जो लोगों को पसंद नहीं आया। दरअसल हरभजन सिंह ने ट्वीट कर गुजरात टाइटन्स को चैंपियन बनने की बधाई देते हुए नेहरा से पार्टी मांगी है। उन्होंने लिखा, पार्टी कहां करनी है अब, नेहरा जी? गरबे के साथ भांगड़ा भी करेंगे। बता दें कि भारत के पूर्व तेज गेंदबाज आशीष नेहरा गुजरात टाइटन्स के हैड प्रशिक्षक हैं।

जैसे ही लोगों की नजर इस ट्वीट पर पड़ी तो हरभजन को आलोचना का सामना करना पड़ा। एक ट्विटर यूजर ने लिखा, ‘तैनूं शर्म दा घाटा.. एक मां का जवान पुत्र मर गया तुझे पार्टी और भांगड़े की पड़ी है.. ऐसे तुम्हारे आका जिन्होंने तुझे राज्य सभा में सांसद बना कर भेजा.. कुछ तो शर्म बाकी रखनी थी।’

एक दूसरे यूजर ने लिखा, ‘भाजी आज जशन या भांगड़े का दिन नहीं है। आज पंजाब ने अपना पुत्र सिद्धू मूसेवाला खो दिया है। कृपा कर अपने ट्वीट में संशोधन करें। अपनी पगड़ी का लिहाज करें …जश्न इंतजार सकते हैं, पहले संस्कार होने दो। भांगड़ा फिर डाल लेना। ‘इस तरह कई यूजर इस पर अपनी-अपनी प्रतिक्रिया दे रहे हैं।