alleged isis operative claims beaten inside tihar jail
(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)
PTB Big न्यूज़ नई दिल्ली : तिहाड़ जेल में एक कैदी ने जेल स्टाफ पर मारपीट का आरोप लगाया है / उसकी ओर से जारी वीडियो को लेकर जेल के DG का कहना है कि यह जेल के अंदर मंगलवार को बनाया गया है / वीडियो बनाने वाला शख्स एक कैदी है और ISIS का संदिग्ध आतंकी है / उसका नाम राशिद जफर बताया जा रहा है/
. .डीजी के मुताबिक, वीडियो में राशिद जो आरोप लगा रहा है, वो सरासर गलत हैं / आतंकी ने खुद को चोट पहुचाई है / यह आतंकी जेल नंबर 8 में बंद है / इस मामले की जांच करवाई जा रही है कि आतंकी के पास मोबाइल फोन कैसे पहुंचा?
..
बता दें कि यह वीडियो राशिद जफर का है जिसे 2018 में गिरफ्तार किया गया था / राशिद ने वीडियो में दावा किया है कि उसे जबरदस्ती ‘जय श्री राम’ बोलने के लिए कहा गया था जिसके बाद उसकी जमकर पिटाई की गई / उसके वकीलों ने अदालत ने इस आरोप को लेकर अर्जी दायर की है /
. .जेल अधिकारियों ने कैदी के आरोपों को सिरे से खारिज किया है / उनका कहना है वह एक बैरक से दूसरे बैरक में जाना चाह रहा था जो कि अवैध है / कैदी के पास एक सेल फोन बरामद हुआ है जेल के अधिकारी पूरे मामले की जांच कर रहे हैं /
.
हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,
साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें
alleged isis operative claims beaten inside tihar jail































