PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

बिहार में हुई सत्ता पटल, JDU और BJP का गठबंधन टूटा, कुछ देर में राज्यपाल से मिलेंगे नीतीश कुमार,

alliance of jdu bjp broke bihar nitish kumar meet governor afternoon

PTB Big न्यूज़ पटना : बिहार में बीजेपी और जेडीयू का गठबंधन आखिरकार टूट गया है। जानकारी के मुताबिक सीएम नीतीश कुमार के आवास पर जेडीयू विधायक दलों की बैठक में बीजेपी से अलग होने का फैसला ले लिया गया है। विधायक दल की बैठक में फैसला लिया गया है कि जेडीयू अब बीजेपी के साथ नहीं रह सकती। हालांकि पार्टी की तरफ से गठबंधन खत्म करने को लेकर औपचारिक ऐलान अभी बाकी है।

इस बीच खबर है कि राज्यपाल फागू चौहान ने नीतीश कुमार को मंगलवार को दोपहर बाद मिलने का समय दिया है। राज्यपाल का जवाब मुख्यमंत्री नीतीश कुमार द्वारा दोपहर 1 बजे मिलने का समय मांगने के बाद आया है। इस बीच, यहां 1 अणे मार्ग स्थित मुख्यमंत्री आवास पर चल रही जनता दल (युनाइटेड) की बैठक खत्म हो गई है।

सूत्रों ने बताया कि राज्यपाल ने नीतीश कुमार को दोपहर बाद मिलने का समय दिया है, इससे पहले भाजपा के मंत्री उनसे मुलाकात करेंगे। सूत्रों ने यह भी बताया कि भाजपा के सभी 16 मंत्री राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपेंगे। भाजपा के मंत्री उपमुख्यमंत्री तार किशोर प्रसाद के सरकारी आवास पर एकत्र हुए और वहां से राजभवन गए। भाजपा अपनी भविष्य की रणनीति का खुलासा करने के लिए पटना में दोपहर बाद प्रेस मीट भी आयोजित करेगी।

Latest News