PTB City News जालंधर : जालंधर शहर के अंदरूनी बाजारों में लगातार निगम द्वारा अतिक्रमण हटाने की मुहीम जारी है / बीते दिन निगम टीम जब दुकानों के बाहर अतिक्रमण हटाने गई तो इस दौरान दुकानदारों से उनकी काफी नोकझोक भी हुई / आज इसी बात का संज्ञान लेते हुए अलग-अलग बाजारों के दुकानदारों ने संयुक्त रूप से विधायक रमन अरोड़ा से मिलकर एक मांग पत्र उन्हें सौंपा है /
इस दौरान दुकानदारों ने विधायक रमन अरोरा से कहा कि अंदरूरी बाजार की गलियों की चौड़ाई बहुत ही काम है, ऐसे में अतिक्रमण होने के कारण लोगों का आना-जाना काफी मुश्किल होता जा रहा है / जालंधर सैंट्रल हल्के के विधायक रमन अरोड़ा को आज रैनक बाजार, शैखां बाजार,
भैरों बाजार समेत पांच एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने संयुक्त रूप से मिलकर एक ज्ञापन सौंपते हुए दुकानदारों ने मांग की है कि बाजार की सड़कों को पूरी तरह से अतिक्रमण मुक्त कराया जाए, ताकि किसी को भी बाजारों से निकलने में कोई समस्या ना पेश हो / वहीं विधायक रमन अरोड़ा ने उनको विश्वास दिलाया की वह जल्द ही इस मामले से जुड़े निगम अधिकारीयों के साथ मीटिंग कर आपकी मांग को आगे रखेंगे और कोई ठोस कदम उठाएंगे /








































