PTB News

Latest news
जालंधर में दिनदिहाड़े फिर चली गोलियां, पुलिस जांच में जुटी Iran-America में समझौते की खबरों से चढ़ी शेयर मार्केट, निवेशकों ने ली राहत की सांस एचएमवी की छात्राओं ने यूनिवर्सिटी में सबसे ज़्यादा एसजीपीए हासिल किए, ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਐਮ.ਐਸ.ਸੀ. ਆਈ.ਟੀ. ਸਮੈਸਟਰ ਤੀਜਾ ਦਾ ਨਤੀਜਾ ਰਿਹਾ ਸ਼ਾਨਦਾਰ, अब सरकार ने शुरू की बेसहारा बच्चों के लिए Bal Sangopan Yojana, मिलेंगे 2500 रूपये महीना अमेरिकी हमले में मृत आदित्य के शव का परिवार व गांव वाले कर रहे इंतजार, फूट-फूट कर मीडिया के सामने रो... निशानेबाजी के 'गोल्डन बॉय' जसपाल राणा ने दुनिया को कहा अलविदा, खेल जगत में शोक गोल्डन टेंपल परिसर में बेअदबी की युवक ने की कोशिश, SGPC अध्यक्ष ने लिया संज्ञान पेपर लीक और परीक्षा विवाद पर कॉकरोच पर ने किया बड़े आंदोलन का ऐलान Iran US War, Oman के निकट अमेरिकी मिसाइल हमले में हिमाचल प्रदेश के युवक की हुई मौत, क्षेत्र में शोक ...

अमरनाथ के बाद अब जम्मू में फटा बादल, कई घरों और वाहनों को पहुंचा नुकसान, बचाव अभियान जारी,

amarnath yatra jammu doda cloudburst

PTB Big न्यूज़ जम्मू : अमरनाथ गुफा में बीते दिनों बादल फटने के बाद आई तबाही के बाद अब जम्मू के डोडा जिले में बादल फटने से कई वाहन और घर मलवे में दबे होने की खबर सामने आ रही है / बताया जा रहा है कि जम्मू के डोडा जिले के ठाठरी में बादल फटा है /

जम्मू के अधिकारियों से मिली जानकारी के अनुसार बादल फटने की घटना ठथरी इलाके में गुंटी वनक्षेत्र में तड़के करीब चार बजे हुई, जिससे अचानक बाढ़ आ गयी / एक अधिकारी ने बताया कि घटना में किसी के हताहत होने की सूचना नहीं है /

अधिकारियों ने बताया कि कीचड़ में कुछ वाहन फंस गए और राजमार्ग कुछ समय के लिए अवरुद्ध हो गया लेकिन अब इस पर यातायात की आवाजाही बहाल कर दी गयी है / आपको बता दें कि इससे पहले जम्मू-कश्मीर में अमरनाथ गुफा के पास शुक्रवार शाम बादल फटने से बड़ा हादसा हो गया,

जिसमें कई अब तक 16 लोगों के मरने की पुष्टि हो चुकी है और 45 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं, जबकि 40 से ज्यादा लोग लापता बताए जा रहे हैं / इनकी तलाश में रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, मौके पर ITBP और NDRF की टीमें डटी है /