PTB Big न्यूज़ पठानकोट : पठानकोट से एक बड़ी ख़बर सामने आ रही है / जहां आज उस समय हड़कंप मच गया / जब पठानकोट से दिल्ली जा रही मौर्य ध्वज एक्सप्रेस ट्रेन में अचानक गोली चल गई / गोली चलने से पूरी ट्रैन में हड़कंप मच गया /
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि गोली ट्रैन में बैठे एक यात्री को लगी है और वह गंभीर रूप से घायल हो गया है / घायल यात्री को गंभीर अवस्था में लुधियाना रेफर किया गया है / बताया जा रहा है कि पठानकोट के नजदीक इंदौरा के पास उस समय जब जीआरपी के एक डीएसपी के गनमैन का पिस्टल अचानक नीचे गिर गया /
पिस्टल के नीचे गिरते ही गोली चल गई जो सीधे मौर्य ध्वज एक्सप्रेस ट्रेन में सफर कर रहे यात्री को जा लगी / इस सनसनी खेज घटना की सुचना मिलते ही स्थानीय GRP पुलिस घटना स्थल पर पहुंची व घटना संबंधी जांच में जुट गई है /








































