PTB News

Latest news
जालंधर! खुफिया जानकारियों को पाकिस्तान भेजने वाले 3 युवकों को किया पुलिस ने गिरफ्तार जालंधर! दोस्त ने किया दोस्त का बेरहमी के साथ म'र्ड'र फिर किया गड्ढे में दफन पंजाब से दुःखद ख़बर, ASI ने सर्विस पिस्टल से की आ'त्मह'त्या, मचा हड़कंप बुरे फंसे! आप मंत्री संजीव अरोड़ा, ₹55.57 करोड़ की संपत्ति होगी कुर्क, किन शहरों की, जाने पूरी लिस्ट पंजाब से गए निहंगों ने कुल्हाल बॉर्डर पर तोड़ी बैरिकेडिंग, लहराई नंगी तलवारें, बातचीत के बाद लौटे पां... राम मंदिर चढ़ावा चोरी मामले को लेकर ट्रस्ट ने दर्ज कराई FIR, CCTV में आए थे नजर भगवंत मान ने बार-बार बेअदबी वाले वीडियो पर बयान बदलकर खुद को नुकसान पहुंचा रहे: सरदार बिक्रम सिंह मज... पासपोर्ट बनवाना हुआ अब महंगा, केंद्र सरकार ने बढ़ाई फीस, जानें कब से लागू होंगी नई दरें केंद्र के नए रोजगार अधिनियम पर भड़के हिमाचल प्रदेश के ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध ... CM ने नेरी कलां में 90.66 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं के किए उद्घाटन एवं शिलान्यास

बड़ी ख़बर, महिला के टुकड़े-टुकड़े कर लाश को पैक कर फेंका, सिर-हाथ और टांग को किया अलग-अलग, फैली सनसनी,

amroha-murder-case-woman-cut-into-pieces-body-packed-in-bags-and-thrown-away-big-news

.

PTB Crime न्यूज़ अमरोहा : यूपी के अमरोहा से सनसनीखेज वारदात सामने आई है। तीस वर्षीय महिला की निर्मम हत्या करने का मामला सामने आया है। शव के टुकड़े करके थैलों में पैक करने बाद जंगल में फेंक दिया। महिला का सिर, एक हाथ, टांग और गुप्तांगों को शरीर से अलग कर दिया गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। काफी प्रयास के बाद भी शव की पहचान नहीं हो सकी है।

.

.

फॉरेंसिक टीम ने मौके पर सबूत जुटाए हैं। पुलिस ने टुकड़ों को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम हाउस पर मोर्चरी में रखवा दिया है। यह घटना नौगांवा सादात थाना इलाके के याहियापुर चौराहे से दो सौ मीटर दूर जंगल की है। यहीं पर पुलिस पिकेट लगती है। मंगलवार की सुबह स्थानीय लोग खेतों के लिए निकले तो उन्होंने यूकेलिप्टस के पेड़ों के नीचे कुछ थैलियां पड़ी हुई देखीं। आसपास पक्षी मंडरा रहे थे।

.

amroha-murder-case-woman-cut-into-pieces-body-packed-in-bags-and-thrown-away-big-news

.

महिला ने सलवार और कुर्ता पहन रखा था। थोड़ी देर में लोगों की भीड़ जमा हो गई। सूचना मिलते ही थाना अध्यक्ष पंकज तोमर फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। एसपी कुंवर अनुपम सिंह के निर्देश पर फॉरेंसिक टीम भी मौके पर पहुंच गई। टीम ने घटनास्थल पर जांच पड़ताल की। तलाशी के दौरान महिला के हाथ, पैर, सिर और अन्य शरीर थैलों से बरामद हुए। महिला की निर्मम हत्या देखकर लोगों के होश उड़ गए पुलिस भी अचंभित रह गई।

.

.

अंदाजा लगाया जा रहा है कि महिला की हत्या कहीं दूसरे स्थान पर करने के बाद यहां जंगल में फेंका गया है। सीओ अंजलि कटारिया ने बताया कि मृतक महिला की उम्र करीब तीस साल है। उसकी पहचान नहीं हो सकी है। महिला को किसी धारदार हथियार से काटा गया और कितने टुकड़े किए गए, फॉरेंसिक टीम इसकी जांच कर रही है। फिलहाल शव की पहचान करने के प्रयास किया जा रहे हैं। खुलासे के लिए तीन टीमें काम कर रही हैं।

.

.