PTB News

Latest news
Big Breaking : Actor Tiger Shroff पर फायरिंग, कई लोग हुए घायल 2026 में एलपीयू के 56 फैकल्टी सदस्य दुनिया के टॉप 2% वैज्ञानिकों में शामिल; 23 सदस्य रिसर्च के अलग-अ... सेंट सोल्जर कॉलेज की छात्रा अंशुल ने रोलर स्केटिंग में जीते चार स्वर्ण पदक, एचएमवी की छात्राओं ने बी.बी.ए. सेमेस्टर- II की यूनिवर्सिटी परीक्षाओं में मेरिट स्थान हासिल किए एअर इंडिया ने लिया बड़ा फैसला, इन देशों के लिए सभी उड़ानें की रद्द, कहा-मिलेगा रिफंड झोटा हत्याकांड में केंद्र सरकार ने मारी एंट्री, अमित शाह ने दोहराया अपना संकल्प पंजाब में नशे के खिलाफ आवाज उठाने वाले एक ओर व्यक्ति का किया सरेआम क*त्ल, मचा हडकंप सुप्रीम कोर्ट ने असली पत्रकारों की पहचान और सुरक्षा को बताया बड़ी चुनौती, किस्से मांगा जवाब OSAP विवाद में आया बड़ा यू-टर्न! Gurinder Bhatti पर धोखाधड़ी का आरोप लगाने वाले ने मांगी माफी, वीडिय... पंजाब : परविंदर सिंह झोटा हत्याकांड के विरोध में आज पंजाब बंद, हाईवे किए गए जाम, मानसा की SHO पर गिर...

अनिल सरीन ने कहा पंजाब सरकार 400 रुपये में खरीदी वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों को 1060 रुपये में बेच कमा रही है करोड़ों रुपये,

Anil Sareen said that the Punjab government is earning crores of rupees by selling the vaccine bought for Rs 400 to private hospitals for Rs 1060 Jalandhar

Anil Sareen said that the Punjab government is earning crores of rupees by selling the vaccine bought for Rs 400 to private hospitals for Rs 1060 Jalandhar

(पढ़ें और देखें पीटीबी न्यूज़ पर)

PTB City न्यूज़ जालंधर : कोरोना महामारी से बचाव के लिए नागरिकों को फ्री वैक्सीनेशन उपलब्ध करवाने की बजाए पंजाब सरकार 400 रुपये में खरीदी वैक्सीन प्राइवेट अस्पतालों को थोक भाव में 1060 रुपये में बेच कर राज्य के कंगाल खजाने को खुशहाल बनाने के प्रयत्न कर रही है / प्राइवेट अस्पताल उक्त कोरोना वैक्सीन 1560 रुपये में बेच कर दोनों हाथों से जनता दिन दिहाड़े लूट रहे हैं /

.

हाल ही में कैप्टन सरकार ने करीब 80 हजार वैक्सीन की डोज प्राइवेट अस्पतालों को 1060 रुपये कीमत पर बेची है / जबकि सरकारी अस्पतालों में वैक्सीन लगवाने के लिए पंहुच रहे लोगो को वैक्सीन न होने का हवाला देकर वापिस लौटाया जा रहा है / उक्त आरोप पंजाब भाजपा के मुख्य प्रवक्ता अनिल सरीन ने प्रैस को जारी लिखित बयान में लगाए /

.

सरीन ने प्राइवेट अस्पतालों को बेची 80 हजार वैक्सीन डोज के माध्यम से कमाए करीब पांच करोड़ रुपये की राशि की जानकारी देते हुए कहा कि एक तरफ केंद्र सरकार व भाजपा शासित राज्यों में कोरोना महामारी से नागरिकों को बचाने के लिए मुफ्त वैक्सीन लगाई जा रही है /

.

.

इसके विपरित पंजाब सरकार आम नागरिकों को मुफ्त वैक्सीन उपलब्ध करवाने के लिए हाथ खड़े कर प्राइवेट अस्पतालों को 400 रुपये में खरीदी वैक्सीन की डोज 1060 रुपये में बेचकर कोरोना महामारी में भी पैसे कमा रही है / कोरोना महामारी में कोरोना से जूझते लोगो को बचाने के लिए राज्य सरकार के कुप्रंबधों पर चर्चा करते हुए भाजपा नेता ने कहा कि केंद्र सरकार की तरफ से कोरोना मरीजों को बचाने के लिए भेजे 809 वैंटिलेटरों का भी पंजाब सरकार ने सही ढंग से इस्तेमाल नहीं किया /

.

इसका मुख्य कारण सरकार के पास न तो केद्र सरकार की तरफ से भेजे सैंकड़ों वैंटिलेटर चलाने वाला प्रशिक्षित स्टाफ है और न ही कोरोना से निपटने के लिए कोई योजना है / राज्य सरकार की लापरवाही के चलते समय पर वैंटिलेटर सुविधा व इलाज न मिलने के चलते सैंकड़ो मरीज समय से पूर्व ही मृत्यु के आगोश में चले गए /

.

उन्होने राज्य सरकार से आग्रह किया कि वह कोरोना संकट में प्राइवेट अस्पतालों को वैक्सीन बेचकर पैसे कमाने की होड़ छोड़ कर राज्य के नागरिकों को सरकारी अस्पतालों व कैंपो के माध्यम से निशुल्क वैक्सीन उपलब्ध करवा कर जनमानस को कोरोना जैसे दानव से बचाने के प्रयत्न करे / अन्यथा राज्य की जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी /

.

 

 

 

हमारे फेसबुक पेज www.facebook.com/ptbnewsonline/ को लाईक करें और हमारे Youtube Channel https://www.youtube.com/ptbnewsonline/ को Subscribed करें और अपने शहर और आसपास की खबरें देखें सबसे पहले,

साथ ही आप हमारे Telegram नंबर 9815505203 पर न्यूज़ Updates पाने और WhatsApp नंबर 9592825203 पर न्यूज़ Updates पाने के लिए हमारे नंबर को अपने Mobile में Save करके या तो हमारे नंबर को अपने किसी ग्रुप में एड कर लें ताकि आपको, आपके पारिवारिक सदस्यों को, आपके दोस्तों को भी अपने शहर और आसपास की खबरें न्यूज़ मिल सकें या फिर हमें अपना पूरा नाम, शहर का नाम और इलाका जरूर लिखकर भेजें ताकि हम आपके नाम को Save करके किसी ग्रुप में एड कर सकें

Anil Sareen said that the Punjab government is earning crores of rupees by selling the vaccine bought for Rs 400 to private hospitals for Rs 1060 Jalandhar