PTB News

Latest news
ब्रिटिश ओलिविया स्कूल, में नन्हे-मुन्ने बच्चों ने मनाया बाल गोपाल महोत्सव, सेंट सोल्जर ग्रुप की विभिन्न स्कूल शाखाओं में धूमधाम से मनाई गई श्री कृष्ण जन्माष्टमी, इनोसेंट हार्ट्स स्कूल में हर्षोल्लास एवं भक्तिभाव से मनाया गया जन्माष्टमी उत्सव, रचनात्मकता एवं उल्लास के साथ नन्हे विद्यार्थियों ने मनाई श्रीकृष्ण जन्माष्टमी, एचएमवी, जालंधर् ने बढ़ाया राष्ट्रीय गौरव - प्राचार्या डॉ. एकता खोसला ‘एजुप्रेन्योर ऑफ द ईयर 2026’ से... Pyramid E-Services में घुस कर मैनेजर से मारपीट, स्टाफ का पर्स चोरी करने वाले मां-बेटे सहित 20 पर दर्... US President Donald Trump को उस समय एक जोरदार झटका लगा एयरपोर्ट पर कस्टम विभाग ने महिला के पास से बरामद किया 2.18 करोड़ का सोना 2 लाख अतिनिर्धन परिवारों को 300 यूनिट मुफ्त बिजली व महिलाओं को मिलेंगे 1500 रुपए जन्माष्टमी पर मुस्लिम आर्टिस्ट ने बनाईं भगवान कृष्ण की अद्भुत ऑयल पेंटिंग

राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों का हुआ ऐलान, खेल मंत्री ने यूनिवर्सिटी और अवॉर्ड विजेता खिलाडिय़ों को दीं बधाईयाँ, जालंधर में तैनात रहे एक अधिकारी का भी है नाम शामिल,

Announcement of National Sports Awards Sports Minister Meet Hare congratulated the university and award winning players Dharamvir Singh

PTB Big न्यूज़ चंडीगढ़ : केंद्रीय खेल मंत्रालय द्वारा वर्ष 2022 के लिए घोषित किए गए राष्ट्रीय खेल पुरस्कारों में गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर को मौलाना अबुल कलाम आज़ाद (माका) ट्रॉफी के लिए चुना गया है। देश की यूनिवर्सिटियों में खेल में सर्वोत्तम रहने वाली यूनिवर्सिटी को दी जाने वाली माका ट्रॉफी गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी अमृतसर ने रिकॉर्ड 24वीं बार जीती है।

खेल पुरस्कारों में राष्ट्रमंडल खेल में पदक जीतने वाले वेटलिफ्टर पंजाब के विकास ठाकुर को अर्जुन अवॉर्ड, तीरअन्दाज़ी प्रशिक्षक जीवनजोत सिंह तेजा को द्रोणाचार्य अवॉर्ड और हॉकी ओलम्पियन धर्मवीर सिंह को ध्यान चंद लाईफ़ टाईम अचीवमेंट अवॉर्ड के लिए चुना गया है।

खेल मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने वाइस चांसलर डॉ. जसपाल सिंह संधू के नेतृत्व अधीन समूचे गुरू नानक देव यूनिवर्सिटी के खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को इस गौरवमयी उपलब्धि के लिए मुबारकबाद दी है। उन्होंने कहा कि पंजाब के लिए गर्व वाली बात है कि पंजाब की प्रतिष्ठित यूनिवर्सिटी ने रिकॉर्ड 24वीं बार माका ट्रॉफी जीती है। खेल मंत्री ने राष्ट्रीय पुरस्कार जीतने वाले पंजाब के खिलाडिय़ों और प्रशिक्षकों को भी मुबारकबाद दी है।

Latest News