PTB News

Latest news
हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविन्द्र सिंह सुक्खू ने केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री से की भेंट... सेंट सोल्जर डिवाइन पब्लिक स्कूल, अर्जुन नगर ने 'लाइफ ऑफ ए ड्रॉप' साइंस एक्टिविटी का आयोजन किया, एच.एम.वी. में कौशल विकास पर वर्कशाप का आयोजन, इनोसेंट हार्ट्स के विद्यार्थियों ने प्रतिष्ठित शतरंज टूर्नामेंटों में किया शानदार प्रदर्शन, BJP में 4 दिग्गज नेताओं की एंट्री, पूर्व सांसद-MLA, पूर्व अकाली नेता, व CM भगवंत मान के पूर्व OSD भी... ਲਾਇਲਪੁਰ ਖ਼ਾਲਸਾ ਕਾਲਜ ਦੇ ਅਧਿਆਪਕ ਡਾ. ਸਿਮਰਨਜੀਤ ਸਿੰਘ ਬੈਂਸ ਨੇ ਡੀਨ ਸਪੋਰਟਸ ਵਜੋਂ ਸੰਭਾਲਿਆ ਅਹੁਦਾ एच.एम.वी. में नव सत्र के शुभारंभ में हवन यज्ञ का आयोजन, मुंबई में 9 साल बाद हो रहे 29 नगर निगमों पर चुनाव, मतदान केंद्रों पर लगी लाइनें, CM भगवंत मान श्री अकाल तख्त पर पहुंचे, 12 बजे जत्थेदार को देंगे स्पष्टीकरण, जालंधर में स्कूल बस ड्राइवर की संदिग्ध मौत के बाद परिवार ने लगाए पुलिस पर गंभीर आरोप,
Translate

जालंधर में ट्रैवल एजेंट की हुई जमकर “‘छित्तर परेड”, सस्पैंड लाइसेंस के चला रहा था अपना कारोबार, जाने मामला,

jalandhar Big Breaking news travel agent Visa Book Immigration jalandhar thrashed fiercely in jalandhar Punjab

PTB Big न्यूज़ जालंधर : जालंधर से एक बड़ी खबर सामने आ रही है / जहां आज उस समय हड़कंप मच गया जब देखते ही देखते कुछ लोगों ने एक शातिर ट्रैवल एजेंट की जमकर छित्तर परेड कर डाली / इसका सबसे बड़ा कारण यह था कि उक्त ट्रैवल एजेंट सस्पैंड लाइसेंस से ही अपना ठगी का कारोबार चला रहा था, हालाँकि यह साफ नहीं हो पाया है कि उक्त ट्रैवल एजेंट ने उक्त पीड़ित से कितने रूपये ऐंठे थे /

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार ट्रैवल एजेंट बलराज निवासी मखदूमपुरा जोकि Visa Book Immigration Jalandhar के नाम से बस स्टैंड के पास स्थित सेंट्रल मार्किट में अपना ऑफिस खोलकर बैठा हुआ था, जबकि उसका ट्रैवल एजेंट का लाइसेंस खुद जिलाधीश जालंधर ने सस्पेंड किया था, लेकिन उसके बाबजूद भी उसने ऑफिस खोला हुआ था /

मिली जानकारी के अनुसार पता चला है कि जिन लोगों ने बलराज की छित्तर परेड की है वह मारपीट से पहले अपने सस्पेंड लाइसेंस संबंधी कोई पुख्ता सबूत और जानकारी नहीं दे पाया जिसके बाद उक्त लोगों ने उसकी जमकर धुनाई कर डाली, हालाँकि कानून को हाथ में लेने गलत बात है / पीड़ित लोगों ने मौके पर मौजूद मीडिया कर्मियों को जानकारी देते हुए बताया कि बलराज नाम के एजेंट को उन्होंने वीज़ा लगवाने के लिए पैसे दिए थे, लेकिन वह लगातार उनको लारे लगता रहा जिसकी वजह से वह आज सीधे उसके ऑफिस में उससे मिलने पहुंचे थे /

उन्होंने यह भी बताया कि वीज़ा ना लगा पाने की सूरत में जब उन्होंने उक्त एजेंट से अपने पैसे वापिस मांगे तो वह धमकियां देने लगा जिसके बाद आज उन्होंने पहले उसके ऑफिस के बाहर धरना लगाया और पुलिस को इस घटना की सुचना दी / इस दौरान मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारियों से जब लोग संतुष्ट नहीं हुए तो लोग तेश में आ गए और आज दफ्तर घेरकर जमकर नारेबाजी के बाद Visa Book Immigration के ऑफिस में घुस गए और ऑफिस में मौजूद ट्रैवल एजैंट बलराज से मारपीट करनी शुरू कर दी /

इस घटन के बाद जब मीडिया कर्मियों ने उक्त पुलिस अधिकारीयों से सस्पेंड लाइसेंस होने के बावजूद भी उक्त ट्रैवल एजेंट द्वारा ऑफिस कैसे खुला संबंधी जानकारी मांगी तो पहले तो पुलिस अधिकारी आनाकानी करने लगे लेकिन बाद में जाँच की तो पुलिस ने बताया कि ट्रेवल एजेंट ने जो ऑफिस खोल रखा है वह बिना परमिशन और बिना जानकारी दिए खोला हुआ है, जिसके बारे में उनको भी पता नहीं है / फ़िलहाल मौके पर मौजूद पुलिस अधिकारीयों ने बताया कि बिना परमिशन से ऑफिस खोलने और लोगों से धोखा करने के मामले पर उक्त ट्रैवल एजेंट बलराज के खिलाफ केस दर्ज करने की तैयारी की जा रही है /

Latest News

Latest News